नेपाल से कैलास मानसरोवर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ल्हासा के लिए रवाना हो गए।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 12:41 AM (IST)
नेपाल से कैलास मानसरोवर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
नेपाल से कैलास मानसरोवर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

काठमांडू [प्रेट्र]। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ल्हासा के लिए रवाना हो गए। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिन के एक बजे एक विमान में सवार हुए। वह शुक्रवार को काठमांडू पहुंचे थे। सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी गोपनीय रखी गई है।

अप्रैल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल का विमान सैकड़ों फीट ऊपर हवा में संकट में फंस गया था। उसी समय उन्होंने कैलास मानसरोवर की यात्रा करने की इच्छा जाहिर की थी। उसी इच्छा के अनुसार वह यात्रा पर निकले हैं।

26 अप्रैल को राहुल एवं कुछ अन्य को लेकर दिल्ली से कर्नाटक के हुबली हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई थी। विमान बाईं ओर बहुत ज्यादा झुक गया था। इससे विमान तय ऊंचाई से नीचे चला आया था, लेकिन उसके बाद स्थिति में सुधार आया और सुरक्षित लैंड कर गया था। इसके तीन दिनों बाद 29 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि वह तीर्थयात्रा करना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी