Congress President Election: दिलचस्प हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस, क्या दिग्विजय बनाम शशि थरूर होगा चुनाव?

Congress President Election 2022 कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अब सामने आया है कि दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द ही चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। ऐसे में दिग्विजय बनाम शशि थरूर के बीच हो सकता है मुकाबला।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 09:06 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 11:31 AM (IST)
Congress President Election: दिलचस्प हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस, क्या दिग्विजय बनाम शशि थरूर होगा चुनाव?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय और शशि थरूर के बीच हो सकता है मुकाबला

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन के लिए अब केवल एक दिन बचा है। अध्यक्ष पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। रिटर्निंग ऑफिसर मुधसूदन मिस्त्री के 29 सितंबर को दिल्ली में नहीं होने के कारण उम्मीदवार केवल आखिरी दिन 30 सितंबर को ही आवेदन कर सकते हैं।

इधर, एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह का नाम चल पड़ा है, भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर वे दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने केरल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे अध्यक्ष पद के लिए नामिनेशन कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पहले ही मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं और 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक होता जा रहा है। दिग्विजय सिंह की चुनाव में एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। लेकिन अभी चुनाव को लेकर कई सवाल सामने हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं। जैसे क्या अब चुनाव शशि थरूर बनाम दिग्विजय सिंह होगा? या किसी और उम्मीदवार की भी चुनाव में एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात पर सभी की निगाहें

सूत्रों के अनुसार गहलोत और कांग्रेस हाईकमान के बीच राजस्थान के घमासान पर अभी गतिरोध कायम रहने की वजह से ही नेतृत्व ने दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाने का अपना वैकल्पिक प्लान बनाया है। इसलिए अब पार्टी के भीतर सबकी निगाहें गहलोत और सोनिया गांधी की मुलाकात पर लगी है जो अब गुरूवार को होने की संभावना है। संकेतों के अनुसार गहलोत और सोनिया गांधी के बीच प्रस्तावित बातचीत के बाद दिग्विजय के नामांकन की तस्वीर साफ हो जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर अचानक दिल्ली पहुंचे दिग्विजय

गहलोत की उम्मीदवारी पर जारी संशय के बीच कांग्रेस के सियासी गलियारों में दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंदरूनी हलचलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के साथ केरल में भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद दिग्विजय सिंह का अचानक बुधवार को दिल्ली लौटना भी कुछ उनके नए राजनीतिक कदमों की तैयारी का संकेत माना जा रहा है।

अध्यक्ष पद पर अब तक केवल दो ही नेताओं ने नामिनेशन फॉर्म लिए

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 30 सितंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। अब तक कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से केवल शशि थरूर और कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ही नॉमिनेशन फॉर्म लेकर गए हैं। पवन बंसल खुद नॉमिनेशन भरने से मना कर चुके हैं। बताया जाता है कि बंसल ने हाईकमान के नेताओं के इशारे पर ही नॉमिनेशन फॉर्म लेकर रखा है, ऐसे में कोई नया नाम सामने आ सकता है।

chat bot
आपका साथी