स्वामी नित्यानंद के साथ तस्वीरें वायरल होने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दी सफाई

सफाई देते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हम कई देव पुरुषों से मिलते हैं। नित्यानंद हमारे निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:17 PM (IST)
स्वामी नित्यानंद के साथ तस्वीरें वायरल होने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दी सफाई
स्वामी नित्यानंद के साथ तस्वीरें वायरल होने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दी सफाई

बेंगलुरु, एएनआइ। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस नेता का यह विवाद नित्यानंद से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस नेता शिवकुमार और नित्यानंद की कुछ तस्वीरें इनदिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। अपनी वायरल हो रही तस्वीरों के बीच डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं उनसे (नित्यानंद) एक साल पहले कुछ मिनटों के लिए मिला था जब मैं चुनावों के दौरान उनके (नित्यानंद) आश्रम में गया था। सफाई देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम कई देव पुरुषों से मिलते हैं। नित्यानंद हमारे निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा हैं। मुझे उनसे (नित्यानंद) जुड़े मामलों की अधिक जानकारी नहीं है, आज ही मैंने कुछ अखबारों में देखा कि वह लापता है।

पुलिस को नहीं मिला नित्यानंद का पासपोर्ट

नित्यानंद मामले की जांच को लेकर अहमदाबाद के डीएसपी केटी कमरिया ने कहा कि हमारे पास लापता लड़कियों के पासपोर्ट हैं, लेकिन हमारे पास नित्यानंद का पासपोर्ट नहीं है। एक जो हमारे पास है, उसकी समयसीमा समाप्त हो चुकी है। किसी भी संभावित मूवमेंट पर विदेश मंत्रालय को सतर्क किया गया है।

बता दें कि गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी थी कि नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी थी। नित्यानंद के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उन्हें  श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। 

बेंगलुरु की एक दंपती ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं, बेंगलुरु की एक दंपती ने भी विवेकानंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके चार संतानों को अहमदाबाद के हथीजण क्षेत्र में स्थित नित्यानंद का आश्रम में जबरन बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दिया जाता है।

गौरतलब है कि महिलाओं के साथ संबंध व अश्लील सीडी को लेकर पहले भी नित्यानंद विवादों में रह चुका है। बेंगलुरु की दो बहनों को अहमदाबाद आश्रम लाने के बाद नित्यानंद फिर से चर्चा में आया है। लड़कियों के पिता जनार्दन शर्मा ने अहमदाबाद पहुंच कर नित्यानंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी