भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले चन्द्रबाबू नायडू, 'यह BJP की साजिश'

गुरुवार को टेलीकान्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली की लिखी स्कि्रप्ट पढ़ रहे हैं। इसके पीछे भाजपा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 08:01 AM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले चन्द्रबाबू नायडू, 'यह BJP की साजिश'
भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले चन्द्रबाबू नायडू, 'यह BJP की साजिश'

अमरावती, प्रेट्र।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जन सेना के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि यह तेलुगू देसम पार्टी को कमजोर करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है।

गुरुवार को टेलीकान्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली की लिखी स्कि्रप्ट पढ़ रहे हैं। इसके पीछे भाजपा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद और निरर्थक करार दिया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने चेताया कि तमिलनाडु जैसा ड्रामा आंध्र प्रदेश में नहीं खेलने दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ बड़े नेता वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कल तक ड्रामा कर रहे थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि ड्रामा विफल हो गया है, तो उन्होंने नया ड्रामा शुरू कर दिया। जन सेना के प्रमुख पवन कल्याण ने बुधवार रात अपनी पार्टी की चौथी वर्षगांठ के मौके पर नायडू और उनके बेटे पर निशाना साधा और उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी