Parliament Session: सरकार का दावा, हर क्षेत्र में पहुंचाया विकास ; पर्यटकों की जरूरतों को भी समझा

लोकसभा में थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर चर्चा पर वह बोल रहे थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 10:21 PM (IST)
Parliament Session: सरकार का दावा, हर क्षेत्र में पहुंचाया विकास ; पर्यटकों की जरूरतों को भी समझा
Parliament Session: सरकार का दावा, हर क्षेत्र में पहुंचाया विकास ; पर्यटकों की जरूरतों को भी समझा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पर्यटन सहित समाज के पिछड़े और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के अपने प्रयासों को सरकार ने सोमवार को लोकसभा में साझा किया। साथ ही बताया कि कैसे छोटे-छोटे कदमों से वह बड़ा बदलाव ला रहे हैं और समाज को जोड़ रहे हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बताया कि वह बुर्जुगों के लिए शुरु की गई वयोश्री स्कीम के तहत छड़ी या चश्मा जैसे उपयोगी चीजें देकर कैसे उनकी मदद कर रहे है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी बताया कि बौद्ध स्मारकों पर चीन भाषा में साइन बोर्ड लगाने से पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिली है, जबकि इस पर खर्च सिर्फ नाम मात्र का था।

एससी-एसटी छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की भी दी जानकारी

लोकसभा में सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर चर्चा पर वह बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री गहलोत ने इसके साथ ही नशा मुक्ति, भिखारियों के पुनर्वास सहित एससी-एसटी छात्रवृत्ति जैसे योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान चर्चा में विपक्ष की ओर से उठाए गए प्रत्येक सवाल का जवाब भी दिया। साथ यह भी साफ किया कि छात्रवृत्ति को लेकर किसी भी राज्य का अब कोई बकाया केंद्र पर नहीं है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने खड़े किए सवाल

उन्होंने सभी पुरानी देनदारियों को चुना दिया है। इनमें पंजाब भी शामिल है। हालांकि इस दौरान उनका सबसे ज्यादा फोकस बुजुर्गो और वरिष्ठ जनों के लिए किए जा रहे कामों पर था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह देश के सक्रिय बुजुर्गो के लिए भी नई नीति ला रहे है। इस दौरान चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारियों मंत्रालय पर अंतरराष्ट्रीय मानकों में फिसड्डी बताया।

राजीव प्रताप रूडी ने उठाया कोरोना वायरस का मुद्दा

लोकसभा में पर्यटन मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर भी लंबी चर्चा हुई। जिसमें भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कोरोना वायरस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटन क्षेत्र पर ही पड़ा है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार भी खत्म हुआ है। ऐसे में सरकार ने इस क्षेत्र को उबारने के लिए पर्यटन के क्षेत्र को विशेष मदद देनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान बिहार में एक भी फाइव स्टार होटल न होने का भी मुद्दा उठाया। इसके साथ ही विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली हिंसा सहित देश में सीएए को लेकर चल विरोध प्रदर्शनों को मुद्दा उठाया और पर्यटन पर इसका पड़ने की संभावना जताई।

chat bot
आपका साथी