पीवी नरसिम्हा राव के नाम पर शताब्दी समारोह सिर्फ एक दिखावा, पोते का आरोप

राव के पोते ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने किसी और द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पढ़ी।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 01:03 PM (IST)
पीवी नरसिम्हा राव के नाम पर शताब्दी समारोह सिर्फ एक दिखावा, पोते का आरोप
पीवी नरसिम्हा राव के नाम पर शताब्दी समारोह सिर्फ एक दिखावा, पोते का आरोप

हैदराबाद, एएनआइ। पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के पोते तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का दिवंगत नेता के नाम पर जयंती मनाना सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राव के योगदानों की अनदेखी की है और उनका अपमान किया है। सुभाष ने एएनआइ को कहा, 'तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ने स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव के शताब्दी समारोह को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य बड़े नेताओं के विशिष्ट निर्देशों के बाद सिर्फ दिखावे को मनाया। कांग्रेस पार्टी ने पीवी नरसिम्हा राव की विरासत खो दी है। पार्टी ने उनके योगदानों को नजरअंदाज किया और उनका अपमान किया, उन्होंने ने तो कांग्रेस के लिए काम किया था और मुश्किल समय में प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी।'

राव के पोते ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने किसी और द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम के लिए है। सिर्फ इसलिए कि पीवी नरसिम्हा राव दक्षिण भारत से हैं। वह गैर-गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा नजरअंदाज किया गया और उनका अपमान किया गया। बता दें कि सुभाष द्वारा कांग्रेस पर केवल तेलंगाना में राव को लेकर मनाए गए जश्न पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हाई कमान ने उनकी मृत्यु के 16 साल बाद ही क्यों इसे अवसर के रूप में मनाया गया और यूपीए सरकार के दौरान इस अवसर को मनाने के लिए कांग्रेस में से कोई भी पीवी नरसिम्हा राव की जयंती या पुण्यतिथि को मनाने के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने प्रश्न पूछा, आपको मनाने में 16 साल क्यों लगे? कांग्रेस को यह समझाने की जरूरत है। नरसिम्हा राव एक राष्ट्रीय नेता थे। टीपीसीसी केंद्रीय नेतृत्व और गांधी परिवार के विशिष्ट निर्देशों का पालन कर रहा है कि पीवी नरसिम्हा राव को तेलंगाना तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। दिल्ली में कोई जश्न नहीं है, न ही कांग्रेस आलाकमान ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की है।'

सुभाष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव के काम और देश के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव के काम, उनकी नीतियों और प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी अपने सार्वजनिक भाषणों में, 'मन की बात' में पीवी नरसिम्हा राव के बारे में अधिक बोलते हैं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने दिल्ली में एक पीवी नरसिम्हा राव के स्मारक के लिए भूमि आवंटित की है, जिसे यूपीए सरकार द्वारा वादा किया गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया था। उनके नाम पर एक डाक टिकट में मोदी सरकार द्वारा राव की विरासत को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई।

बता दें कि कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर संदेश भेजे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) द्वारा आयोजित एक आभासी बैठक में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने भी हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम गांधी भवन में आयोजित किया गया था और इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव प्रसारित किया गया था और सभी डीसीसी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर विशाल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया था।

chat bot
आपका साथी