राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज उपचुनाव- असम, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल की एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को उपचुनाव होंगे। इस बीच बिहार में आज एक खाली एमएलसी सीट के लिए भी उपचुनाव होगा। उपचुनाव के नतीजे आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 08:32 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 08:32 AM (IST)
राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज उपचुनाव- असम, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार
बंगाल की एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव आज

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की एक और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज उपचुनाव होंगे। इसके अलावा बिहार की एक एमएलसी सीट के लिए भी उपचुनाव होंगे। बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव को उम्मीदवार बनाया है, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुईं थी। भाजपा ने कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। उपचुनाव के नतीजे आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

हालांकि राज्यसभा की छह सीटों के लिए आज उपचुनाव होना था लेकिन तीन सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने के कारण उन पर उपचुनाव के लिए वोट नहीं डाले जाएंगे। असम से भाजपा के सर्वानंद सोनोवाल, मध्य प्रदेश से भाजपा के एल मुरुगन और महाराष्ट्र से कांग्रेस की रजनी पाटिल राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

इस बीच, बिहार में विधान परिषद की एक सीट के लिए भी आज उपचुनाव होंगे। 9 मई को मौजूदा एमएलसी तनवीर अख्तर के निधन के बाद चुनाव की घोषणा की गई थी। एनडीए ने उपचुनाव के लिए तनवीर अख्तर की पत्नी रोजिना नाजीश को अपना उम्मीदवार बनाया है।

chat bot
आपका साथी