12 विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ मुख्य मुकाबला

देश के 13 राज्यों में 12 विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी रविवार को हुई। इन सीटों का बंटवारा भाजपा और कांग्रेस के बीच होना है। इनमें से तमिलनाडु की कन्याकुमारी और केरल की मलाप्पुरम लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को मतदान हुआ।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:07 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 08:07 AM (IST)
12 विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ मुख्य मुकाबला
विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश के 13 राज्यों में 12 विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी रविवार को हुई। इन सीटों का बंटवारा भाजपा और कांग्रेस के बीच होना है। इनमें से तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट और केरल की मलाप्पुरम लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को मतदान हुआ जबकि बाकी सभी सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। हालांकि, नतीजों का संबंधित सरकारों के भविष्य पर कोई असर नहीं होगा। यह बस सम्मान की लड़ाई रही।

इन 12 विधानसभा सीटों में पांच पर भाजपा या तो जीत चुकी है या आगे चल रही है, जबकि चार पर कांग्रेस की यही स्थिति है। वहीं एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और एक पर जोराम पीपुल्स पार्टी को फतेह हासिल हुई है। तमिलनाडु में कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के विजय वसंत भाजपा के पी.राधाकृष्णन से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर वसंत के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच.वसंत कुमार के पिछले साल कोरोना से गुजर जाने के कारण चुनाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति लोकसभा सीट पर वाइएसआर कांग्रेस की मदीला गुरुमूर्ति ने तेलुगु देशम की पनाबका लक्ष्मी को 2,71,592 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की।

मलप्पुरम लोकसभा सीट पर मुस्लिम लीग के समदानी जीते

वहीं कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा के अंगादी मंगल सुरेश ने कांग्रेस के सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली को 5,240 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अब्दुस्समद समदानी ने केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट पर माकपा के वीपी सानू को 1,14,615 वोटों के अंतर से हराया।

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की वहीं एक सीट भाजपा के खाते में गई। सुजानगढ़ सीट पर, कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार ने भाजपा के खेमाराम को 35,611 मतों से हराया। जबकि सहारा में गायत्री त्रिवेदी ने भाजपा के रतनलाल जाट को 42,200 के अंतर से हराया। राजसमंद सीट पर भाजपा की दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 5,310 मतों से हराया।

कर्नाटक में बसवकल्याण विधानसभा सीट पर भाजपा के शरणू सालागर ने कांग्रेस उम्मीदवार माला बी.नारायण राव को 20,629 मतों से हराया, जबकि मस्की में कांग्रेस के बसनगुडा तुरविहाल ने अपने भाजपा के प्रतापगौड़ा पाटिल को 30,606 मतों के अंतर से हराया।

गुजरात में मोरवा हदफ (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की निमिषा सुथार ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कटारा को 45,649 मतों से हराया। मध्य प्रदेश में, दमोह सीट से अजय कुमार टंडन आगे चल रहे थे।महाराष्ट्र की पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी औताडे समधन महादेव राकांपा प्रत्याशी भालके भगीरथ भरत से आगे थे। उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के महेश जीना ने कांग्रेस के गंगा पंचोली को 4,697 मतों से हराया।

मिजोरम की सरचिप विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट को जेडपीएम उम्मीदवार लल्डुहोमा से करारी हार का सामना करना पड़ा। लल्डुहोमा के अयोग्य घोषित होने के कारण हो रहे उपचुनाव में उन्होंने 2,950 मतों के अंतर से अपनी सीट बरकरार रखी। तेलंगाना में नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र में टीआरएस उम्मीदवार नोमुला भगत कांग्रेस के कुंदरू जन रेड्डी से 18,872 मतों से आगे थे।

झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट पर अपने झामुमो उम्मीदवार हाफिजुल हुसैन ने भाजपा के गंगा नारायण सिंह को 5,247 वोटों से हरा दिया। चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा में पिपली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अजीत मंगराज की कोरोना से मृत्यु होने के कारण 14 अप्रैल को चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

उधर नगालैंड में नोकसेन विधानसभा क्षेत्र के लिए राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) से केवल एक प्रत्याशी एचचुबा चांग ने नामांकन दाखिल किया था। वे इस सीट के लिए और निíवरोध चुने गए। 

chat bot
आपका साथी