Parliament Session: लोकसभा में उठा बंगाल हिंसा का मामला, भिड़े भाजपा और तृणमूल सदस्य

लोकसभा में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने बंगाल हिंसा का मामला उठाया उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया। इस पर टीएमसी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 11:38 PM (IST)
Parliament Session: लोकसभा में उठा बंगाल हिंसा का मामला, भिड़े भाजपा और तृणमूल सदस्य
Parliament Session: लोकसभा में उठा बंगाल हिंसा का मामला, भिड़े भाजपा और तृणमूल सदस्य

 नई दिल्ली, प्रेट्र । भाजपा सांसद दिलीप घोष द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार पर पार्टी सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार को लोकसभा में शोरगुल शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टियों के सदस्य आमने-सामने आ गए।

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हाल ही में लोकसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, अर्जुन सिंह और उन पर हमला किया गया। तृणमूल द्वारा किए गए हमले में 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए।

वहीं कई अन्य कार्यकर्ताओं को नशीले पदार्थो के मामलों में फंसाकर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने राज्य की पुलिस पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इतना सुनते ही तृणमूल सांसद चिल्लाने लगे। इस पर कुछ भाजपा सांसद घोष के समर्थन में आवाज उठाते दिखे।

 पश्चिम बंगाल में एक करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य

भाजपा पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को राज्य के प्रमुख नेताओं की एक बैठक के बाद कहा कि पार्टी के 42 लाख से अधिक सदस्य हैं। सदस्यता अभियान के दौरान इसे एक करोड़ से अधिक करने के लिए काम करेंगे।

भाजपा छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य की 42 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी। उसे इन चुनावों में 2.3 करोड़ से अधिक वोट मिले थे।

chat bot
आपका साथी