भाजपा सांसद रूपा गांगुली के विवादित बोल, कहा- पश्चिम बंगाल सिर्फ हिंदुओ के लिए है

रूपा ने कहा कि 1947 में देश के धर्म के आधार पर विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल वहां से लौटकर आए हिंदुओं का था।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Wed, 22 Aug 2018 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM (IST)
भाजपा सांसद रूपा गांगुली के विवादित बोल, कहा- पश्चिम बंगाल सिर्फ हिंदुओ के लिए है
भाजपा सांसद रूपा गांगुली के विवादित बोल, कहा- पश्चिम बंगाल सिर्फ हिंदुओ के लिए है

कोलकाता [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा की नेता व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर रूपा ने कहा कि 1947 में देश के धर्म के आधार पर विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल वहां से लौटकर आए हिंदुओं का था।

भाजपा सांसद ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ था तब पाकिस्तान और उसके बाद बांग्लादेश सिर्फ इसलिए बना ताकि वहां मुस्लिम रहेंगे। रूपा ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल केवल ¨हदुओं के लिए है। वे ¨हदू जो बंटवारे के समय भारत में लौटे थे।

हालांकि भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि भारत में मुस्लिम समेत जो भी लोग बचपन से रहते हैं अथवा यहां पैदा हुए हैं उन्हें एनआरसी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, एनआरसी का विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मुगालते में नहीं रहें कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की कीमत पर वह मुस्लिमों के सहारे यहां ज्यादा समय तक राज कर लेंगी।

रूपा ने दावा किया कि तृणमूल सुप्रीमो को एनआरसी पर विरोध का परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में ही भुगतना पड़ेगा। राज्य सरकार के विरोध के बावजूद भाजपा एनआरसी को पश्चिम बंगाल में भी लागू करने को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी