BJP Leaders Meeting: बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा, जानिए क्या है वजह

30 मई 2022 को नरेंद्र मोदी सरकार 30 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी भव्य जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुकी है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

By Piyush KumarEdited By: Publish:Tue, 24 May 2022 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2022 11:00 PM (IST)
BJP Leaders Meeting: बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा, जानिए क्या है वजह
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। 30 मई 2014 से देश की बागडोर बीजेपी के नेतृत्व में बनी एनडीए (NDA) की सरकार के हाथों में चली गई। 30 मई 2022 को नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी भव्य जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुकी है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का एजेंडा केंद्र में मोदी सरकार द्वारा 8 सालों में किए गए विकास के कामों को देश की जनता से अवगत कराने के बारे में है। 

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री लेंगे हिस्सा

सूत्रों के मुताबिक,  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों के पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक से पहले नड्डा लगभग 73,000 मतदान केंद्रों पर भाजपा को मजबूत करने के लिए एक अभियान की शुरुआत कर सकते हैं, खासकर दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में यह अभियान चलाया जाएगा, जहां पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है। बता दें भाजपा ने इन बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पहले ही खाका तैयार करने के लिए अपने उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक समिति तैयार कर ली गई है।

जानिए क्या है कार्यक्रम की थीम

इससे पहले जयपुर में हुए भाजपा पदाधिकारियों की हालिया बैठक में भाजपा ने घोषणा की थी कि सभी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर देश भर के गांवों का दौरा करेंगे और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिक्रिया लेंगे। भाजपा 30 मई से 15 जून तक 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' (गरीबों की सेवा, सुशासन और कल्याण) की थीम पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।  सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक मंत्री को कम से कम चार लोकसभा क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक लाभार्ती तक मोदी सरकार के आठ सालों के कामों का लेखा-जोखा पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी