Video: भाजपा नेता बोले- कांग्रेस नेता करते हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्‍व

भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने कहा यह दो पार्टियों के बीच मुकाबला नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 10:44 PM (IST)
Video: भाजपा नेता बोले- कांग्रेस नेता करते हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्‍व
Video: भाजपा नेता बोले- कांग्रेस नेता करते हैं पाकिस्तान का प्रतिनिधित्‍व

राज्‍य ब्‍यूरो, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा उप चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानू भूरिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर आयोजित सभा में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि यदि कांतिलाल जीत गए तो संदेश जाएगा कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाली सरकार का प्रतिनिधि जीत गया। ये हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच चुनाव है। भानू हिंदुस्तान का तो कांतिलाल पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भार्गव के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से भार्गव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

#WATCH Gopal Bhargava, BJP on Jhabua (Madhya Pradesh) assembly by-election: This election is not a contest between two parties but between India and Pakistan. Bhanu Bhuria (BJP candidate) represents India, & Kantilal Bhuria (Congress candidate) represents Pakistan. pic.twitter.com/2LGXvTyIoV

— ANI (@ANI) September 30, 2019

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि कांति आएंगे, साड़ी-दारू और रुपया लाएंगे.. फंसोगे तो नहीं। भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर ने कांतिलाल भूरिया से जवाब मांगा कि उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हिंदू आतंकवादी हैं और दुष्कर्मी हैं, क्या कांतिलाल इसका समर्थन करते हैं। वहीं, कांग्रेस की सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की तरह झाबुआ का विकास करूंगा और झाबुआ से आजीवन रिश्ता रखूंगा। 15 साल में भाजपा सरकार ने खजाना खाली कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज कांतिलाल भूरिया के खिलाफ भानु भूरिया को मैदान में उतारने का फैसला किया। भाजपा ने इस सीट पर भूरिया के खिलाफ भूरिया को उतारा है। 37 वर्षीय भानू भूरिया (BJP) और 69 वर्षीय कांतिलाल भूरिया (Congress) द्वारा सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

बता दें कि यहां नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार ही थी। इसी बीच सूचना थी कि मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सोमवार को झाबुआ जाएंगे। जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते और उनका मनोबल बढ़ाते। वहीं, राज्य के शीर्ष भाजपा नेता, जिनमें मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता विपक्ष गोपाल भार्गव शामिल हैं, वे सोमवार को भानु भूरिया के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हैं।

chat bot
आपका साथी