VIRAL VIDEO: चुनावी चिह्न के आगे दंडवत प्रणाम, रंग लाई 30 सालों की मेहनत, टिकट मिलने की खुशी में भावुक हो उठे नेता

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी ने भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को लोकसभा का टिकट दिया। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जानकारी के मुताबिक भूपतिराजू पिछले 30 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वो वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। पार्टी से टिकट मिलने के बाद वो काफी भावुक हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar Publish:Thu, 28 Mar 2024 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 01:33 PM (IST)
VIRAL VIDEO: चुनावी चिह्न के आगे दंडवत प्रणाम, रंग लाई 30 सालों की मेहनत, टिकट मिलने की खुशी में भावुक हो उठे नेता
टिकट मिलने के बाद चुनावी चिह्न के दंडवत लेट गए नेता।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  • आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं भूपतिराजू।
  • , भूपतिराजू पिछले 30 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024।  लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। जिन प्रत्याशियों को टिकट मिल चुकी है वो चुनावी तैयारी में जुट चुके हैं। भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी से टिकट मिलना किसी भी उम्मीदवार के लिए एक बड़ी बात होती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता को टिकट मिलने के बाद वो काफी भावुक हो गए।  उन्होंने खुशी से पार्टी के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया।

आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं भूपतिराजू

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी ने भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को लोकसभा का टिकट दिया। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जानकारी के मुताबिक, भूपतिराजू पिछले 30 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वो वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं।

An emotional scene from #Narsapuram as BJP MP candidate

Bhupathiraju Srinivasa varma breaks down in tears after being announced as the candidate at the Parliament election office,saying that his 30 years of struggle was finally recognized. #AndhraPradeshElections2024 #TDPBJPJSP pic.twitter.com/zGLbls6Gde

— Apoorva Jayachandran (@Jay_Apoorva18) March 28, 2024

मेरा जीवन कमल को समर्पित: भूपतिराजू

टिकट मिलने के बाद  भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यत 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।"

यह भी पढ़ें: 'चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं बल्कि...' निर्मला सीतारमण ने चुनावी मैदान में उतरने से किया इनकार तो DMK ने कसा तंज

chat bot
आपका साथी