Bharat Jodo Yatra: PayCM पोस्टर के कारण कांग्रेस वर्कर के खिलाफ FIR, कर्नाटक में यात्रा का दूसरा दिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। शनिवार को कर्नाटक में इनका दूसरा दिन है। पदयात्रा की शुरुआत आज सुबह 7.40 मिनट पर हुई थी। इसकी शुरुआत टोंडावाडी गेट से हुई और कुछ घंटों में मैसूर जिले में प्रवेश करेगी।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 01:18 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 01:18 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: PayCM पोस्टर के कारण कांग्रेस वर्कर के खिलाफ FIR,  कर्नाटक में यात्रा का दूसरा दिन
PayCM पोस्टर के कारण कांग्रेस वर्कर के खिलाफ FIR

चामराजनगर, आइएएनएस। कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इस वक्त कर्नाटक में है। पार्टी की ओर से इस यात्रा का मकसद भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं को दूर करना है। इस क्रम में  कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता ने पेटीएम (Paytm) से मिलता जुलता नए शब्द पेसीएम (PayCM) शब्द का ईजाद किया है और यात्रा के दौरान PayCM लिखा झंडा हाथ में ले रखा है। एक कार्यकर्ता ने तो टीशर्ट पर भी PayCM लिखवा कर पहन लिया, इसपर आपत्ति जताई गई और मामला भी दर्ज कराया गया है।

बारिश के कारण देर से शुरू हुई यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। शनिवार को कर्नाटक में इनका दूसरा दिन है। पदयात्रा की शुरुआत आज सुबह 7.40 मिनट पर हुई थी। इसकी शुरुआत टोंडावाडी गेट (Tondawadi Gate) से हुई और आज मैसूर ( Mysuru) जिला पहुंचेगी । 

आज रात 7 बजे तक मैसूर पहुंचेगी यात्रा 

ब्रेक के बाद कलालेगेट से रैली शाम चार बजे निकलेगी और रात 7 बजे तक मैसूर पहुंचेगी। इस बीच पुलिस विभाग ने एक कांग्रेस वर्कर के खिलाफ प्राथमिकी ( FIR) दर्ज कराई है। दरअसल कार्यकर्ता ने PayCM  पोस्टर वाले झंडे के साथ टीशर्ट भी पहना था। 

बोम्मई को अपमानित करने का आरोप 

विजयपुरा निवासी अक्षय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराए गए एक शिकायत में गुंडलुपेट नगर निगम के सदस्य किरण गौड़ा ने आरोप लगाया कि PayCM पोस्टर लहराने के पीछे मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) का अपमान करना है। राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि भारत जोड़ो यात्रा का 24वां दिन है। सुबह 6.30 बजे यह यात्रा शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश के कारण इसमें देर हो गई। 15 दिनों के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा मिलेगा।

कर्नाटक के चामराजनगर से 24वें दिन पदयात्रा शुरू, राहुल लगातार सरकार पर साध रहे निशाना

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भाषण देना नहीं बल्कि लोगों को सुनना है- राहुल

chat bot
आपका साथी