Assam Municipal Election Result 2022: असम में 80 नगर निकायों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, भाजपा 548 वार्डों में आगे

Assam Municipal Election Result 2022 असम में 80 नगर निकायों के चुनावों के लिए बुधवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जा रही हैजिसमें भाजपा 296 वार्डों में आगे है कांग्रेस 33 वार्डों में और अन्य 62 वार्डों में आगे चल रही है।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Wed, 09 Mar 2022 11:07 AM (IST) Updated:Wed, 09 Mar 2022 11:07 AM (IST)
Assam Municipal Election Result 2022:  असम में 80 नगर निकायों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, भाजपा 548 वार्डों में आगे
Assam Municipal Election Result 2022: भाजपा 296 वार्डों में आगे

असम, एएनआइ। असम में 80 नगर निकायों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसकी मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे शुरु की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, अभी तक वोटों की गिनती के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम के महत्वपूर्ण निकाय चुनावों में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है, भाजपा 80 नगर पालिकाओं के कुल 977 वार्डों में से अब तक 548 वार्डों में सबसे आगे चल रही है, जबकि 125 वार्डों में अन्य और कांग्रेस 61 वार्डों में आगे चल रही है। बता दें कि असम में 80 नगरपालिका बोर्डों के लिए रविवार को राज्य भर में 977 वार्डों में मतदान हुआ था। आपको बता दें कि यह पहली बार है, जब इन चुनावों में ईवीएम (EVM) का इस्तेमाल किया गया था।

मतगणना केंद्रों से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं-

 

असम में 80 नगर निकायों के चुनावों के लिए 8.41 लाख महिलाओं, 8.32 लाख पुरुषों, और 17 ट्रांसजेंडरों सहित कुल 16 लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया था, जिनके फैसले की घड़ी आ गई है । आज यह स्पष्ट हो जाएगा कि 2,532 उम्मीदवारों में जनता ने किसी चुना और किसे नकार दिया। असम में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक (825) उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं, जबकी कांग्रेस ने अपने 706 उम्मीदवारों को सामने खड़ा किया है। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) ने 243 उम्मीदवारों को मैदान में उतरा है।

chat bot
आपका साथी