अनुराग श्रीवास्तव करेंगे MEA के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार को रिप्लेस: सूत्र

वर्तमान में इथियोपिया और अफ्रीका संघ में भारतीय राजदूत की भूमिका निभा रहे हैं अनुराग श्रीवास्तव।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 03:49 PM (IST)
अनुराग श्रीवास्तव करेंगे MEA के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार को रिप्लेस: सूत्र
अनुराग श्रीवास्तव करेंगे MEA के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार को रिप्लेस: सूत्र

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय विदेश सेवा के अनुराग श्रीवास्तव मौजूदा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार को रिप्लेस करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अगले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर जल्द पदभार संभालेंगे अनुराग श्रीवास्तव। वह रवीश कुमार का स्थान लेंगे, जो फिलहाल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं। अनुराग श्रीवास्तव भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी हैं।

वर्तमान में इथियोपिया और अफ्रीका संघ में भारतीय राजदूत की भूमिका निभा रहे हैं अनुराग श्रीवास्तव। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवीश कुमार को क्रोएशिया में भारतीय राजदूत की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Sources: Anurag Srivastava, Indian Foreign Service (IFS) to replace Raveesh Kumar as the spokesperson of Ministery of External Affairs (MEA). pic.twitter.com/8MPoWwuYD9

— ANI (@ANI) March 6, 2020

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार ने 4 अगस्त, 2017 को पद ग्रहण किया था। रवीश विदेश मंत्रालय में सबसे युवा आधिकारिक प्रवक्ता हैं। रवीश इससे पहले फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्य कर चुके हैं।

अनुराग श्रीवास्तव

अभी श्रीवास्तव इथोपिया में भारत के राजदूत के तौर पर है। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय में वित्त विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा श्रीवास्तव श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के राजनीति विभाग में भी काम कर चुके हैं। श्रीवास्तव ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। वे UK में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमैटिक स्टडीज में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा भी हासिल करे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी