अशांत लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए 17 संयोजक नियुक्त

लीबिया में इस समय गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार काम कर रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 02:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 07:12 AM (IST)
अशांत लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए 17 संयोजक नियुक्त
अशांत लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए 17 संयोजक नियुक्त
नई दिल्ली, प्रेट्र। अशांत लीबिया में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए 17 संयोजक नियुक्त किए गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास भी उन लोगों को भी निकास वीजा जारी कर रहा है, जिनका वीजा खत्म हो चुका है।

लीबिया में इस समय गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार काम कर रही है। जबकि पूर्वी लीबिया के स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी के प्रमुख खलीफा हफ्तर ने त्रिपोली पर कब्जे के लिए लड़ाई शुरू कर दी है। इसमें अब तक 264 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 1200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

पिछले हफ्ते स्वराज ने लीबिया में रहने वाले लोगों से जल्द से जल्द वहां से चले आने को कहा था। त्रिपोली में कम से कम पांच सौ भारतीय रहते हैं। स्वराज ने कहा था कि लीबिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, इसलिए वहां रहने वाले लोग जितनी जल्द वहां से निकल आएं ठीक रहेगा।

chat bot
आपका साथी