क्‍या नौ मई तक खत्‍म हो जाएगा रूस- यूक्रेन युद्ध? जानें- इस सवाल पर रूसी विदेश मंत्री का जवाब

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए रूस किसी भी विशेष दिन को देखते हुए जबरदस्ती अपनी रणनीति नहीं बदलेगा। पुतिन की सेना यूक्रेन में विशेष अभियान के तहत लड़ाई जारी रखेगी।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Mon, 02 May 2022 12:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 May 2022 03:28 PM (IST)
क्‍या नौ मई तक खत्‍म हो जाएगा रूस- यूक्रेन युद्ध? जानें- इस सवाल पर रूसी विदेश मंत्री का जवाब
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताई आगे की रणनीति। (फाइल फोटो)

मास्को, एएनआइ। रूसी सेना यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान अपने विशेष अभियान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करने वाली है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस किसी भी विशेष दिन को युद्ध समाप्त करने के लिए जबरदस्ती अपनी रणनीति नहीं बदलने वाला है। रूसी मंत्री का यह बयान उस समय आया है जब कई मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही जा रही थी की रूस 9 मई को विजय दिवस के मौके पर इस युद्ध को खत्म करना चाहता है।

आपरेशन की गति में नहीं होगा कोई बदलाव

लावरोव ने आगे कहा कि "यूक्रेन में आपरेशन की गति, सबसे पहले नागरिक आबादी और रूसी सैन्य कर्मियों के लिए किसी भी जोखिम को कम करने की आवश्यकता पर निर्भर करती है। लावरोव ने इतालवी मीडियासेट ब्राडकास्टर से कहा, "हमारे सैनिक किसी भी कारण अपने कार्यों को समायोजित नहीं करेंगे चाहे वह विजय दिवस ही क्यूं न हो।"

पुतिन के ऐलान के तहत ही होगा सब

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन में अपने मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित है, जिसकी घोषणा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की थी जिसमें नागरिक आबादी की सुरक्षा ही मुख्य है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के क्षेत्र में आक्रामक हथियारों और नाजीफिकेशन से संबंधित किसी भी खतरे को नाकाम करने की कोशिश जारी रहेगी। लावरोव ने जोर देकर कहा, हमारे लक्ष्य में यूक्रेन में शासन परिवर्तन शामिल नहीं है।

जेलेंस्की का आत्मसमर्पण नहीं चाहता रूस

यह पूछे जाने पर कि क्या रूस यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोज़िमिर जेलेंस्की को आत्मसमर्पण करना चाहता है, लावरोव ने कहा कि मास्को "आत्मसमर्पण की मांग नहीं कर रहा है" लेकिन यह चाहता है कि कि जेलेंस्की सभी नागरिकों को रिहा करने और प्रतिरोध को रोकने का आदेश दे। लावरोव ने जोर देकर कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में सभी लोगों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है ताकि उन्हें इस देश के सैन्यीकरण या नाजीकरण से कोई खतरा न हो।

chat bot
आपका साथी