'हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका किसी देश के खिलाफ नहीं'

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत में सुषमा ने भारतीय नजरिये को स्पष्ट किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:26 PM (IST)
'हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका किसी देश के खिलाफ नहीं'
'हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका किसी देश के खिलाफ नहीं'

 नई दिल्ली, प्रेट्र। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की बाबत भारत ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। भारत ने कहा है कि क्षेत्र में उसकी सक्रियता किसी देश के विरुद्ध नहीं है, वह क्षेत्र में शांति और स्थिरता के बड़े उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत को क्षेत्रीय शक्ति के रूप में उभार दे रहा है। क्षेत्र में भारत की भूमिका पर हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के रूस दौरे में चर्चा हुई।


रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत में सुषमा ने भारतीय नजरिये को स्पष्ट किया। सुषमा ने समुद्री रास्ते के बिना रोक-टोक आवागमन संबंधी मोदी सरकार की सोच को भी स्पष्ट किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी एशिया को जोड़ने वाले दक्षिण चीन सागर पर चीन लगातार अपना दावा मजबूत करता जा रहा है। यह समुद्री मार्ग दुनिया का प्रमुख व्यापारिक रास्ता है। अगर इससे होकर आवागमन रुका तो उसमें व्यापक हित प्रभावित होंगे। भारत इसी चिंता को आगे रखकर अपनी भूमिका बढ़ाने की बात करता है।

chat bot
आपका साथी