टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए तय किए गए 42 स्थान, 23 जुलाई को होगा उद्घाटन समारोह

Tokyo Olympics 2021 के लिए 42 स्थलों का चयन कर लिया गया है। आयोजकों ने ये भी बताया है कि जो कार्यक्रम पहले से तय था उसी के हिसाब से ये खेल आयोजित होंगे।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 08:20 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए तय किए गए 42 स्थान, 23 जुलाई को होगा उद्घाटन समारोह
टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए तय किए गए 42 स्थान, 23 जुलाई को होगा उद्घाटन समारोह

टोक्यो, एपी। 2020 में जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना था, लेकिन इन खेलों को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि कोरोना वायरस के कारण विश्व स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन कर पाना संभव नहीं था। ऐसे में अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के 42 स्थल तय हो गए हैं और प्रतिस्पर्धाओं का कार्यक्रम वही रहेगा जो इस साल रहने वाला था। खेल गांव और मुख्य मीडिया सेंटर भी तैयार किए जा रहे हैं।

टोक्यो आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी और सीईओ तोशिरो मुतो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के सदस्यों को शुक्रवार को एक संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने एक ऑनलाइन सत्र में जापान से आइओसी सदस्यों से बात की। जापान में लगाए गए अनुमान के अनुसार, एक साल के लिए टाले जाने से आयोजकों को दो से छह अरब तक का अतिरिक्त खर्च आएगा। ओलंपिक अधिकारियों ने कुल लागत का कोई अनुमानित आंकड़ा नहीं बताया।

उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को होगा, जबकि महिला सॉफ्टबॉल और फुटबॉल की स्पर्धाएं 21 जुलाई से होंगी। पुरुष फुटबॉल 22 जुलाई और तीरंदाजी तथा नौकायन 23 जुलाई से होगा। पहली पदक प्रतिस्पर्धा 24 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल होगी। इस बीच, आइओसी अध्यक्ष थॉमक बाक ने कहा है कि वह दूसरी बार आइओसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

दुनिया की नंबर एक होउ यिफान को हराकर हंपी फाइनल में

भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की होउ यिफान को 6-5 से हराकर शनिवार को महिला स्पीड शतरंज टूर्नामेंट के चौथे और आखिरी चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व रैपिड चैंपियन हंपी ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

अगस्त के पहले सप्ताह से शिविर शुरू करने की योजना: दास

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के महासचिव कुशाल दास ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महमारी के बीच उनकी कोशिश है कि अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए अगस्त के पहले सप्ताह से टीम का शिविर शुरू किया जाए।

chat bot
आपका साथी