प्रतिबंध पूरा करने वाले खिलाडि़यों और कोचों को भी मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल को इस फैसले से फायदा होगा जिनका नाम दो बार अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया था लेकिन डोप उल्लंघन के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:40 PM (IST)
प्रतिबंध पूरा करने वाले खिलाडि़यों और कोचों को भी मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
भारत के स्टार मुक्केबाज अमिल पंघाल (फोटो ट्विटर पेज)

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय की तरफ से एक अच्छी खबर बुधवार को सुनाई गई। मंत्रालय ने एक बेहद ही अहम फैसला करते हुए यह तय किया है कि अब डोपिंग के दागी खिलाड़ियों को कोच को भी राष्ट्रीय खेल पाने की मान्यता दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक खेल मंत्रालय की तरफ से इस बात की सूचना जारी की गई है।

खेल मंत्रालय ने डोपिंग के दागी खिलाड़ियों और कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का पात्र बनाया है, बशर्ते उन्होंने अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया हो। खेल मंत्रालय के अनुसार, खिलाड़ी प्रतिबंध का समय पूरा करने के बाद पुरस्कार के लिए नाम पर विचार किए जाने के पात्र होंगे। उपरोक्त सजा के दौरान की उपलब्धियों पर विचार नहीं किया जाएगा। खिलाड़ी जिनके खिलाफ जांच चल रही है, उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल को इस फैसले से फायदा होगा जिनका नाम दो बार अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, लेकिन डोप उल्लंघन के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। 2012 में चिकन पाक्स के उपचार के दौरान वह डोप उल्लंघन के दोषी पाए गए थे। 25 साल के इस ओलिंपियन ने कहा था कि डोप उल्लंघन उनसे युवा स्तर पर अंजाने में हुआ था।

पिछले साल उन्हें खेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। मंत्रालय ने इसी तरह डोपिंग के दागी कोचों के लिए भी नियमों में राहत दी है, लेकिन भारतीय खेलों में अपने खिलाड़ियों के डोपिंग उल्लंघन के लिए कोच को बामुश्किल सजा दी जाती है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा एकत्रित किए गए नमूने के आधार पर अगर कोई कोच विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वार प्रतिबंधित पदार्थो के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का दोषी पाया जाता है तो अपनी सजा पूरी करने के बाद वह द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र होगा।

chat bot
आपका साथी