लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी कबड्डी कोच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

होसमानी पर नॉर्थ बेंगलुरु के साई सेंटर में 13 साल की लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 05:27 PM (IST)
लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी कबड्डी कोच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी कबड्डी कोच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बेंगलुरु, जेएनएन। भारतीय खेल संस्था (साइ) के प्रशिक्षण केन्द्र में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोपी कोच ने यहां होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक भारतीय सीनियर कबड्डी टीम के कोच होसामनी 13 अक्टूबर को होटल में आए थे और लंबे समय तक बाहर नहीं निकले जिसके बाद वहां के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

दवांगेरे के पुलिस अधीक्षक आर चेतन ने बताया, ‘साइ के बेंगलुरु केंद्र में वरिष्ठ कोच रूद्राप्पा वी होसमानी ने सोमवार को हरिहारा स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था।’ उन्होंने कहा कि जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो होसमानी का शरीर लटका हुआ था।

डेड बॉडी के पास एक नोट लिखा मिला जो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के लिए लिखा था। नोट में लिखा था, ' मैं जो कर रहा हूं उसके लिए मुझे माफ कर देना, मैं बहुत दुखी हूं, राकेश तुम अपनी मां का ख्याल रखना।' इसके बाद शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया।

होसमानी पर नॉर्थ बेंगलुरु के साई सेंटर में 13 साल की लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद एक अंदरुनी इंक्वायरी की गई जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। नौ अक्टूबर को लड़कियों के ड्रेसिंग रूम में छेड़छाड़ की सूचना लड़की न अपने अभिभावकों को दी जिसके बाद साइ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

अंतरिक जांच के बाद होसमानी को निलंबित कर दिया और इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ पोस्को धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। होसमानी के पिता ने भी एक शिकायत दर्ज कराई है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी