PWL: पदार्पण नहीं कर पाए सुशील कुमार, मुंबई महारथी ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 से दी मात

इस लीग का दूसरा मुकाबला बुधवार को वीर मराठा और हरियाणा हैमर्स के बीच खेला जाएगा।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 01:11 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jan 2018 01:11 PM (IST)
PWL: पदार्पण नहीं कर पाए सुशील कुमार, मुंबई महारथी ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 से दी मात
PWL: पदार्पण नहीं कर पाए सुशील कुमार, मुंबई महारथी ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 से दी मात

नई दिल्ली, जेएनएन। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अपना मुकाबला ब्लॉक कर दिए जाने के कारण प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में पदार्पण नहीं कर पाए। वहीं, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता कप्तान साक्षी मलिक ने अपना मुकाबला आसानी से जीतकर मुंबई महारथी को मंगलवार को यहां सिरी फोर्ट परिसर में दिल्ली सुल्तांस पर 5-2 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ मुंबई को दो अंक हासिल हुए। इस लीग का दूसरा मुकाबला बुधवार को वीर मराठा और हरियाणा हैमर्स के बीच खेला जाएगा। मैच का टॉस मुंबई की कप्तान साक्षी ने जीता और उन्होंने दिल्ली के स्टार पहलवान सुशील को ब्लॉक कर दिया। वहीं, दिल्ली ने महिला वर्ग में ओडुनाओ को ब्लॉक किया।

मुंबई की ओर से सीमा (50 किग्रा), वेस्कन सेंथिया (76 किग्रा), सतेंदर मलिक (125 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा) और सोसलान रामलोव (65 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीते। दिल्ली के लिए संदीप तोमर (57 किग्रा) और अल्बरोव असलन (92 किग्रा) ही जीत हासिल कर सके। पहले मैच में संदीप ने यूक्रेनी पहलवान आंद्रेई यात्सेंको को 14-9 से हराकर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया।

दूसरा मुकाबला महिलाओं का था जिसमें दिल्ली की ट्यूनीशियाई पहलवान मारोइ मेजिएन को मुंबई की सीमा ने 5-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में पुरुष वर्ग में दिल्ली के अल्बरोव असलन ने मुंबई के सत्यव्रत कादियान को 15-0 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में दिल्ली की समर आमेर इब्राहिम हम्जा को वेस्किन सेंथिया ने 12-1 से हराकर अपनी टीम की 2-2 से बराबरी कराई। इसके बाद दिल्ली के हितेंदर को 7-6 से हराकर सतेंदर मलिक ने मुंबई को पहली बार 3-2 बढ़त दिलाई।

साक्षी ने दिल्ली की मोनिया को 18-2 से रौंदकर शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही मुंबई 4-2 से आगे हो गया। दिल्ली के हाजी अलीयेव को सोसलान रामोनोव से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी