Asian Games: मनजीत सिंह ने दिलाया भारत को 9वां गोल्ड मेडल, 56 साल बाद हुआ ये कमाल

1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM (IST)
Asian Games: मनजीत सिंह ने दिलाया भारत को 9वां गोल्ड मेडल, 56 साल बाद हुआ ये कमाल
Asian Games: मनजीत सिंह ने दिलाया भारत को 9वां गोल्ड मेडल, 56 साल बाद हुआ ये कमाल

जकार्ता, जेएनएन।  भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है।

यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक है। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला।

GOLD for Manjit!
Pacing up in the last few seconds of the race,what an absolutely fantastic finish it was from #ManjitSingh as he won the GOLD in men’s 800m with a timing of 1:46:15. You were outstanding,Manjit!#SAI #IndiaAtAsianGames @afiindia #AsianGames2018 #KheloIndia🥇🎉🇮🇳 pic.twitter.com/TZ6oKQywJb

— SAIMedia (@Media_SAI) August 28, 2018

1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए। इन दोनों मेडल्स के बाद अब मौजूदा एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की कुल संख्या 49 हो गई है। इन 49 मेडल्स में भारत ने 9 गोल्ड, 18 सिल्वर और 22 कांस्य पदक हासिल किए हैं।

And it's a SILVER for Jinson!
Our #TOPSAthlete #JinsonJohnson won a terrific silver in men’s 800m race. It made it a glorious 1-2 for #India in the race. What a race you ran, Jinson!
So proud! Many congratulations!🇮🇳🎉🥈#IndiaAtAsianGames @afiindia #AsianGames2018 #KheloIndia pic.twitter.com/50ZXF95gwE — SAIMedia (@Media_SAI) August 28, 2018

कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड

मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी