Yogeshwer Joins BJP : असलम शेर खान से बबीता फोगाट तक कई खिलाड़ी राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ

रेसलर योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने एक ही दिन बीजेपी ज्वॉयन किया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 05:51 PM (IST)
Yogeshwer Joins BJP : असलम शेर खान से बबीता फोगाट तक कई खिलाड़ी राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ
Yogeshwer Joins BJP : असलम शेर खान से बबीता फोगाट तक कई खिलाड़ी राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ

नई दिल्ली, जेएनएन। Yogeshwar Dutt and Sandeep Singh joins BJP: भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दो-दो खिलाड़ियों ने एक साथ एक ही दिन किसी राजनीतिक पार्टी को ज्वॉयन किया। भारतीय रेसलर योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने एक ही दिन 26 सितंबर 2019 को बीजेपी का दामन थाम लिया। हालांकि भारतीय राजनीति में ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोई खिलाड़ी किसी पार्टी में शामिल हुआ है।

पूर्व हॉकी दिग्गज असलम खेर खान ने राजनीती का दामन थामा था और ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। हालांकि खेल से राजनीती में आए कई खिलाड़ी तो काफी सफल रहे पर कईयों को असफलता का सामना भी करना पड़ा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ती आजाद ने राजनीति का दामन थामा और सांसद भी बने। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय राजनीति में काफी सफल भी रहे। पूर्व भारतीय कप्तान मो. अजरूद्दीन भी राजनीति में आए और एक बार सांसद भी बने पर दोबारा उन्हें मौका नहीं मिल पाया। भारत के पूर्व क्रिकेटर मो. कैफ ने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली वहीं चेतन चौहान भी राजनीति से जुड़े हुए हैं।

भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजनीति में आए और छा गए। वो देश के खेलमंत्री भी बने। 2019 आम सभा चुनाव से पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बीजेपी का दामन थामा था और वो जीतकर सांसद भी बने। वहीं इसी चुनाव में कृष्णा पूनिया ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार मिली। पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने तो अपनी एक राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी राजनीति में आए थे और वो राज्यसभा सांसद बने। भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने इस आम सभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कुछ दिन पहले महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भी खेल का दामन छोड़कर राजनीति का चयन किया था और बीजेपी में शामिल हुई थीं। भारतीय पैरालंपियन दीपा मलिक ने भी कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन थामा था।

राजनीति की पिच पर योगेश्वर दिखाएंगे अपना दांव

अब तक कुश्ती के मैट पर अपने दांव का दमखम दिखाने वाले योगेश्वर राजनीति के अखाड़े में कूद चुके हैं। वो राजनीति की पिच पर अपना दम भरते नजर आएंगे। योगेश्वर दत्त ने भारत को कई ऐसे मौके दिए हैं जिस पर देश गर्व करता है। उन्होंने वैसे तो कई बड़े-बड़े मेडल जीते, लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी कामयाबी 2012 लंदन ओलंपिक में रही जब उन्होंने 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा योगेश्वर 2010 और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2006 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जबकि 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2008 और 2012 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

राजनीति की स्ट्रोटर्फ बना संदीप का ठिकाना

संदीप सिंह को एक फाइटर के तौर पर जाना जाता है। उनके करियर के शुरुआत में उन्हें गोली लगी थी, लेकिन उन्होंने वापसी की और मैदान पर अपना जलवा दिखाया। संदीप सिंह 2009 में मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2007 में बेल्जियम में जब टीम ने चैंपियंस चैलेंज में ब्रॉन्ज मेडल जीता था तब वो टीम के साथ थे वहीं 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का संदीप सिंह हिस्सा थे।

chat bot
आपका साथी