एशियन गेम्स: भारत ने हासिल किया सिल्वर मेडल, महिला तीरंदाज़ों ने दिलाया पदक

तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत ने रजत पदक हासिल किया।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 12:01 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 06:33 PM (IST)
एशियन गेम्स: भारत ने हासिल किया सिल्वर मेडल, महिला तीरंदाज़ों ने दिलाया पदक
एशियन गेम्स: भारत ने हासिल किया सिल्वर मेडल, महिला तीरंदाज़ों ने दिलाया पदक

जकार्ता, जेएनएन। मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली। हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है।

दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता।

Asian Games 2018: #India win silver in Archery women's compound team match after losing to South Korea. #AsianGames2018 #AsianGames pic.twitter.com/yLSbbKTLj9

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 28, 2018

सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने महिला तीरंदाज़ी टीम को बधाई दी।

ON TARGET! 🏹

Our Women's Compound Archery team has won a SILVER at the #ASIANGAMES2018!

Sharp focus, exceptional technique and a mammoth desire to succeed have yielded great results for our girl! Good job!
#KheloIndia #IndiaAtAsianGames@asiangames2018 pic.twitter.com/REZ1zbGkdQ — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 28, 2018

इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।

भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को अच्छी टक्कर दी। पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की।

इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया।

तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था।

चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा। ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी