Commonwealth Games Today Schedule: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के अलावा इन खेलों में भारत को मिल सकता है मेडल, जानें तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम

Commonwealth Games Today Schedule भारत और पाकिस्तान के बीच करो या मरो क्रिकेट मैच के अलावा वेटलिफ्टिंग और बाक्सिंग में भारत की नजर वेटलिफ्टिंग में आज भी आ सकते हैं मेडल जानें आज कॉमनवेल्थ में भारत का पूरा कार्यक्रम।

By Sameer ThakurEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2022 08:41 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2022 08:41 AM (IST)
Commonwealth Games Today Schedule: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के अलावा इन खेलों में भारत को मिल सकता है मेडल, जानें तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम
Commonwealth Games Today Schedule: हरमनप्रीत के नेतृत्व में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया(फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। शनिवार के दिन भारत के लिए सबसे पहले मेडल का खाता खोला संकेत सरगर ने जिन्होंने वेटलिफ्टिंग के 55 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को सिल्वर दिलाया। उसके बाद 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुराज पुजारी ने ब्रोंज तो मीराबाई चानू ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया। उसके बाद चौथा मेडल भी भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में आया जब बिंदियारानी ने सिल्वर मेडल दिलाया। रविवार के दिन भी भारत के कई एथलीट मैदान में होंगे।

तीसरे दिन तैराकी, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, क्रिकेट, बाक्सिंग, मेंस हाकी, साइकिलिंग, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस और लान बाल में भारत अपनी दावेदारी पेश करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि कब-कब भारतीय एथलीट आज यानी रविवार को एक्शन में होंगे।

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे) पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 6: श्रीहरि नटराज (3.31 बजे)

Day 3️⃣ at CWG @birminghamcg22

Take a 👀 at #B2022 events scheduled for 31st July

Catch #TeamIndia🇮🇳 in action on @ddsportschannel & @SonyLIV and don’t forget to send in your #Cheer4India messages below#IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/nDoSIYfOjT

— SAI Media (@Media_SAI) July 31, 2022

जिमनास्टिक

पुरुषों का ऑल-अराउंड फ़ाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन

मिक्स्ड टीम क्वार्टर फ़ाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट:

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

बॉक्सिंग:

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)

60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिव थापा (शाम 5.15 बजे)

71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार 12.15 am बजे)

92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

हॉकी (पुरुष):

भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकिलिंग:

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)

पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)

महिलाओं की 500 मीटर टाइम ट्रेल फ़ाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी लाटे (रात 9.02 बजे)

वेटलिफ्टिंग:

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)

महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे) पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

स्क्वैश:

महिला एकल राउंड 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)

पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे

महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाल:

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)

मेंस डबल्स: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे )

chat bot
आपका साथी