राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट और साक्षी पर रहेंगी निगाहें, बजरंग नहीं लेंगे हिस्सा

हरियाणा को मौसम खत्री और गीता फोगाट जैसे दिग्गजों पर भरोसा होगा जबकि सर्विसेज की टीम अपने श्रेष्ठ पहलवानों के बूते आरएसपीबी को चुनौती देती नजर आएगी।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 05:55 PM (IST)
राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट और साक्षी पर रहेंगी निगाहें, बजरंग नहीं लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट और साक्षी पर रहेंगी निगाहें, बजरंग नहीं लेंगे हिस्सा

गोंडा (उप्र), जेएनएन। शुक्रवार से शुरू हो रहीं पुरुष और महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में देश के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। पुरुषों की यह 63वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप है तो वहीं महिलाओं की 21वीं सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप है।

नहीं खेलेंगे बजरंग

ओलम्पिक रजत पदक विजेता साक्षी मलिक से लेकर राष्ट्रमंडल तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शिरकत करेंगी। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया हालांकि चोट के कारण राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगे।

विश्व कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 15 नवंबर से ग्रेडेशन कॉन्ट्रेक्ट लागू किया है। इस नियम के हिसाब से ओवरऑल प्रदर्शन में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के प्रदर्शन को भी शामिल किया जाएगा। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट देश के पहलवानों के लिए काफी अहम है।

रेलवे का हमेशा से कुश्ती में दबदबा रहा है और वह मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन भी है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि इस साल रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) टीम दूसरी टीमों की चुनौती का किस तरह सामना करती है। आरएसपीबी टीम की कमान विनेश (57 किलोग्राम भारवर्ग) के हाथों में होगी जबकि ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किलोग्राम भारवर्ग) और एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता नवजोत कौर (68 किलोग्राम भारवर्ग) इस टीम को मजबूती देती नजर आएंगी।

हरियाणा को मौसम खत्री और गीता फोगाट जैसे दिग्गजों पर भरोसा होगा जबकि सर्विसेज की टीम अपने श्रेष्ठ पहलवानों के बूते आरएसपीबी को चुनौती देती नजर आएगी।

आरएसपीबी तीन वर्गो-पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल में इस साल खिताब बचाने का प्रयास करेगा। आरएसपीबी और हरियाणा ने सबसे अधिक 48-48 पहलवान इस चैम्पियनशिप के लिए भेजे हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी