हिमा दास ने 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल, भारत का नाम फिर किया रोशन

हिमा दास का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 01:22 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 01:22 PM (IST)
हिमा दास ने 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल, भारत का नाम फिर किया रोशन
हिमा दास ने 15 दिन के अंदर जीता चौथा गोल्ड मेडल, भारत का नाम फिर किया रोशन

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय स्टार धाविका हिमा दास का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हिमा दास ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया है। चेक गणराज्य में चल रही टबोर एथलेटिक्स मीट में उन्होंने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हिमा दास ने मात्र 23.25 सेकेंड के समय के साथ टॉप पर रहीं। इससे पहले 19 साल की हिमा दास ने इसी महीने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। हिमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Won another gold today in 200m and improved my timings to 23.25s at Tabor GP. pic.twitter.com/mXwQI2W2BI

— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 17, 2019

हिमा दास के अलावा 200 मीटर में ही वीके विस्माया 23.43 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में मुहम्मद अनस ने अपना दूसरा स्वर्ण जीता। अनस ने 45.40 सेकेंड में स्वर्ण जीता। अनस ने 13 जुलाई को क्लाद्नो मीट में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

आपको बता दें, एथलीट हिमा दास ने अपनी सैलरी का आधा हिस्सा असम में आई बाढ़ से पीढ़ित हुए लोगों के हित के लिए रिलीफ फंड में दिया है। हिमा दास के इस फैसले की पूरे देश में सराहना हो रही है। कई और हस्तियों ने असम के बाढ़ पीढ़ितों की मदद की है।

chat bot
आपका साथी