5 खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश पर भड़की निशानेबाज, कहा- मजाक हो रहा है क्या

18 अगस्त (मंगलवार) को इस समिति ने खेल रत्न के लिए 5 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की। जिसके बाद बुधवार को निशानेबाज हिना सिधु ने इसपर सवाल उठाया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 06:29 PM (IST)
5 खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश पर भड़की निशानेबाज, कहा- मजाक हो रहा है क्या
5 खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश पर भड़की निशानेबाज, कहा- मजाक हो रहा है क्या

नई दिल्ली, जेएनएन। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 पाने वाले खिलाड़ियों का चयन 18 अगस्त (मंगलवार) को किया गया। पुरस्कार के चयन के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश मुकुंदम शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया था। मंगलवार को इस समिति ने खेल रत्न के लिए 5 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की। जिसके बाद बुधवार को निशानेबाज हिना सिधु ने इसपर सवाल उठाया।

इस साल मिलने वाले खेल के सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न के लिए समिति ने रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, मनिका बत्रा, रानी रामपाल और मरियप्पन थंगावेलु को खेल रत्न के लिए चुना, जबकि इशांत सहित 29 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की।

5 Khel Ratnas... Are you kidding me???!!!

— Heena SIDHU (@HeenaSidhu10) August 19, 2020

हिना ने 19 अगस्त (बुधवार) को ट्विटर पर इस सिफारिश पर सवाल उठाते हुए लिखा, 5 खेल रत्न अवार्ड, आप क्या मजाक कर रहे हैं?

रोहित शर्मा : सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए थे।

विनेश फोगाट : 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने रजत जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं।

मनिका बत्रा :

2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा वह 2018 एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

रानी रामपाल :

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की अगुआई में टीम ने 2018 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। साथ ही, उनकी कप्तानी में महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया।

मरियप्पन थंगावेलु :

पैरालंपिक खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

chat bot
आपका साथी