पी. कश्यप के साथ सात फेरे लिए महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने

भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 08:13 AM (IST)
पी. कश्यप के साथ सात फेरे लिए महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने
पी. कश्यप के साथ सात फेरे लिए महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई। भारत के दो बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम से बीच इन दोनों ने शादी की।

 

कुछ समय पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने अपनी शादी का एलान सोशल मीडिया के जरिए किया। इसके लिए पहले ही 16 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि कयास ने लगाए जा रहे थे कि दोनों की शादी भव्य अंदाज में होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साइना ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच। 

 Best match of my life ❤️...#justmarried ☺️ pic.twitter.com/cCNJwqcjI5

— Saina Nehwal (@NSaina) December 14, 2018
इन तस्वीरों को पोस्ट करने से कुछ वक्त पहले साइना ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो कहीं जा रही हैं लेकिन ये साफ नहीं किया था कि कहां। 
Travelling time ✈️✈️ pic.twitter.com/q8wwLLx5xa
— Saina Nehwal (@NSaina) December 14, 2018
कुछ दिन पहले पारूपल्ली कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में साइना ने कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे को पिछले 10 वर्षों से जानते हैं और बात-चीत के दौरान काफी सहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 में हम एक बड़े टूर पर एक साथ गए थे। हमने एक साथ ट्रेनिंग ली, मैच खेले और एक-दूसरे के मैच को काफी अहमियत देने लगे। आज की दुनिया में किसी के करीब आना काफी मुश्किल होता है लेकिन हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ और हम आसानी से एक-दूसरे के करीब आ गए। 
आपको बता दें कि 20 दिसंबर से साइना प्रीमियर बैंडमिंटन लीग में व्यस्त हो जाएंगी और उसके बाद उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफायर्स मैचों में हिस्सा लेना है। इस व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे पास सिर्फ 16 दिसंबर का ही दिन हैं जब हम शादी कर सकते हैं। 
chat bot
आपका साथी