DSP बनने के बाद भी देश के लिए दौड़ना जारी रखेंगी हिमा दास, खेल मंत्री ने दिया बयान

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि अनुभवी स्प्रिंटर हिमा दास असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में नियुक्त होने के बाद भविष्य में भी भारत के लिए दौड़ना जारी रखेंगी।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 02:54 PM (IST)
DSP बनने के बाद भी देश के लिए दौड़ना जारी रखेंगी हिमा दास, खेल मंत्री ने दिया बयान
हिमा दास को DSP पद मिला बै

नई दिल्ली, आइएएनएस। स्प्रिंटर हिमा दास को असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के रूप में नियुक्ति मिली है। इस पद पर विराजमान होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बड़ी घोषणा की है। रिजिजू ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि हिमा दास डीएसपी बनने के बावजूद भविष्य में भी भारत के लिए दौड़ना जारी रखेंगी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में हिमा को डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया।

उधर, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कई लोग पूछ रहे हैं कि अब हिमा दास के स्पोर्ट्स करियर का क्या होगा? वह पटियाला के एनआइएस में ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रही हैं और वह भारत के लिए दौड़ना जारी रखेंगी। हमारे एथलीट विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं और उन्होंने खेलना जारी रखा है। यहां तक कि संन्यास के बाद भी वे खेलों को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं।"

Well done! Assam Cabinet, headed by CM @sarbanandsonwal Ji has decided to offer the post of DSP in Assam Police to sprinter queen @HimaDas8 ! pic.twitter.com/kfkFcYj4KE

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2021

इससे पहले किरण रिजिजू ने हिमा दास को डीएसपी के पद पर नियुक्त करने के असम कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया और हिमा को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, " शाबाश मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने असम पुलिस में धावक हिमा दास को डीएसपी पद की पेशकश करने का फैसला किया है।" 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर हिमा दास ने भी असम सरकार के इस फैसले के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

हिमा दास ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उन्हें अधिक प्रेरणा मिलेगी। हिमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "असम पुलिस में उपाधीक्षक नियुक्त करने पर मैं मु़ख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल और हिमांता बिस्वा सरमा सर को धन्यवाद देती हूं। इस फैसले से मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं अपने राज्य और देश की सेवा करने के लिए उत्साहित हूं। जय हिंद।" 20 साल की हिमा आइएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में किसी भी प्रारूप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

chat bot
आपका साथी