टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए दुतीचंद की विदेश में प्रशिक्षण की तैयारी

दुती चंद की निगाहें टोक्यो ओलंपिक 2020 पर टिकी हैं और वह विदेश में प्रशिक्षण की तैयारी कर रही है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 08:57 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए दुतीचंद की विदेश में प्रशिक्षण की तैयारी
टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए दुतीचंद की विदेश में प्रशिक्षण की तैयारी
मुंबई। एशियाई खेलों की दोहरी पदक विजेता फर्राटा धाविका दुती चंद की निगाहें टोक्यो ओलंपिक 2020 पर टिकी हैं और वह विदेश में प्रशिक्षण की तैयारी कर रही है।

दुती ने कहा कि मेरा ध्यान हमेशा अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार पर रहता है। देश में कुछ ही टूर्नामेंट होने हैं, सीनियर फेडरेशन कप, राष्ट्रीय व राज्य सीनियर स्पर्धा शामिल है। इसलिए सिर्फ इन तीन स्पर्धाओं की तैयारी करने और अच्छे प्रतिद्वंद्वियों की कमी को देखते हुए अच्छा समय नहीं मिलने वाला। अब राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वे टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में मदद करेगी जिसके बाद मैं देश से बाहर ब़़डी स्पर्धाओं में भाग लूंगी। जिससे कि बेहतर समय निकाल सकूं, क्योंकि मेरा शरीर इसमें सक्षम हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी