भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी आज लेंगी सात फेरे, देखिए शादी की रस्मों की तस्वीरें

पूर्व नंबर एक तिरंदाज अपने साथी ओलंपियन अतनु दास के साथ आज कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सात फेरे लेंगी।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 12:40 AM (IST)
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी आज लेंगी सात फेरे, देखिए शादी की रस्मों की तस्वीरें
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी आज लेंगी सात फेरे, देखिए शादी की रस्मों की तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत की स्टार तिरंदाज दीपिका कुमारी आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूर्व नंबर एक तिरंदाज अपने साथी ओलंपियन अतनु दास के साथ कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सात फेरे लेंगी। शादी रांची के मोरहाबादी सिथत बैंक्वेट हॉल में होगी।

शादी के रस्मों को उनके रातू चट्टी स्थित घर पर किया जा रहा है। कार्यक्रमों की बात करें तो रविवार की सुबह यहां उनके घर पर वंशरोपन और कल्याणी की रस्म अदा की गई। फिर एक अन्य रस्म मंड़वा हुआ और रात में दीपिका के हल्दी की रस्म की पूरी की गई। अगले दिन यानी सोमवार (29 जून) को मातृका पूजन, घृतढारी और मेहंदी की रस्म को पूरा किया जाने का कार्यक्रम था।

पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा से डंका बजाने वाली दीपिका की शादी में घर को बड़े ही प्यार से सजाया गया है खास बात यह रही कि घर की सजावट खुद दुल्हन ने अपनी ही देख रेख में करवाया है। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गा रही हैं और बेटी की शादी को लेकर रातूवासियों में खुशी का माहौल है।

भारत सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की वजह से सिर्फ 50 लोगों को ही शादी में बुलाए जाने का निर्देश दिया गया है लिहाजा पिता शिवनारायण प्रजापति ने बेटी की शादी में 50 कार्ड बांटे हैं। अपनी चहेती स्टार खिलाड़ी की शादी में काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है लिहाजा राज्य सरकार द्वारा घर वालों को नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

 

मास्क और सैनिटाइजर का प्रबंध  

शादी में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी तरह से जरूरी उपाय किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के बचने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के मुताबिक अनिवार्य मास्क, सैनेटाइजर और बाकी के उपाय का भी प्रबंध किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी