CWG 2022: भारतीय पुरुष हाकी टीम की जोरदार शुरुआत, घाना को 11-0 के बड़े अंतर से हराया

CWG 2022 भारत ने ग्रुप बी के अपने पहले मैच में घाना के खिलाफ मैच खेला और इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 11-0 से जीत दर्ज की। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2022 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM (IST)
CWG 2022: भारतीय पुरुष हाकी टीम की जोरदार शुरुआत, घाना को 11-0 के बड़े अंतर से हराया
CWG 2022, Indian hockey team (AP Photo)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 22वें कामवनवेल्थ गेम्स का आयोजन बर्मिंघम में किया जा रहा है और इस इवेंट में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जबरदस्त शुरूआत की। भारत ने ग्रुप बी के अपने पहले मैच में घाना के खिलाफ मैच खेला और इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 11-0 से जीत दर्ज की। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए। भारत ने पूरे मैच के दौरान एक बार भी घाना को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और ये टीम एक भी गोल भारत के खिलाफ नहीं कर पाई। 

भारत को मिली 11-0 से जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप बी के पहले मैच में घाना के साथ हुआ। भारत को पहले हाफ में जल्दी ही पेनाल्टी कार्नर मिल गया और अभिषेक ने उसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने फिर से मिली पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद भारत को 3-0 की बढ़त मिली। दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू होते ही आकाश दीप ने भारत के लिए चौथा गोल किया और भारत को 4-0 की बढ़त मिल गई। जोगराज सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल किया और भारत 5-0 से आगे हो गया। हाफ टाइम यानी दूसरे हाफ का खेल खत्म होने के बाद भारत की बढ़त घाना पर 5-0 की रही।

तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने किया और ये उनका इस मैच में दूसरा गोल रहा। भारत की बढ़त 6-0 की हुई। भारत के लिए सातवां गोल नीलकांत ने जबकि आठवां गोल वरुण कुमार ने किया। इसके बाद जुगराज ने नौवां गोल करते हुए भारत को 9-0 की बढ़त दिला दी। भारत के लिए 10वां गोल मनदीप सिंह ने किया। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 11वां गोल किया और ये उनका इस मैच में हैट्रिक रहा। भारत ने घाना को 11-0 से हराकर कामनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन शुरुआत की।

chat bot
आपका साथी