Commonwealth Games 2022: 'शानदार संकेत' चोटिल होने के बाद भी भारत की झोली में डाला पदक, 21 साल के वेटलिफ्टर ने जीता सिल्वर

CWG 2022 Weightlifter Sanket Sargar Won Silver Medal टीम इंडिया के 21 साल के वेटलिफ्टर संकेत महादेव सारगर ने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन में पहला पदक जीता है। कुल 248kg का वजह उठाते हुए उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 30 Jul 2022 03:51 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2022 03:51 PM (IST)
Commonwealth Games 2022: 'शानदार संकेत' चोटिल होने के बाद भी भारत की झोली में डाला पदक, 21 साल के वेटलिफ्टर ने जीता सिल्वर
Weightlifter Sanket Sargar Wins Silver (संकेत सरगर )

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपने मेडल का खाता पदक सिल्वर के साथ खोला है। टीम इंडिया के 21 साल के वेटलिफ्टर संकेत महादेव सारगर ने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन में पहला पदक जीता है। कुल 248kg का वजह उठाते हुए उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाया। क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने तीसरा प्रयास किया और भारत को गोल्ड दिलाने के  लिए जोर लगाया। 

भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन उम्मीदों से भरा था और इस पर युवा संकेत खरे उतरे। पहली बार इस प्रतियोगिता में उतरे संकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 55kg भारवर्ग के इवेंट में गोल्ड मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 249 का भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं चोटिल होने की वजह से संकेत को सिल्वर पदक से ही संतोष करना पड़ा। आखिरी मौके तक वह गोल्ड की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। तीसरा स्थान कुल 225kg भार उठाने वाले श्रीलंका के इसुरू कुमार रहे। 

स्नैच में रहे टाप पर

भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पहली कोशिश में 107kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में भी संकेत ने अपना दम दिखाया और इस बार 111kg का भार उठाने में सफल रहे। तीसरा प्रयास भी उनका सफल रहा और इस भारतीय वीर ने 113kg का भार सफलतापूर्व स्नैच किया। स्नैज में वह पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 107kg और श्रीलंका के इसरु कुमार 105kg के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

क्लीन एंड जर्क में हुए चोटिल

पहले प्रयास में भारती स्टार ने 135kg का भार उठाते हुए शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 138kg का भार उठाया लेकिन जर्क के बाद वह संतुलन खो बैठे और उनकी कोहनी मुड़ गई। इसके बाद डॉक्टर और जूरी के सदस्यों ने आकर उनको देखा जिसके बाद उनको तीसरे प्रयास की अनुमति दी। इस प्रयास में वह भार उठाने में नाकाम रहे और चोट की वजह से दर्द में नजर आए।

chat bot
आपका साथी