Commonwealth Games 2022: आस्ट्रेलिया की तैराक एम्मा मैककान कामनवेल्थ की सबसे सफल खिलाड़ी बनीं

Commonwealth Games 2022 Australian swimmer Emma McCann आस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककान ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रचा और वह कामनवेल्थ गेम्स की सबसे सफल खिलाड़ी बन गई हैं। अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इन खेलों में अपना कुल 11वां स्वर्ण पदक जीता।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Mon, 01 Aug 2022 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 01 Aug 2022 07:20 PM (IST)
Commonwealth Games 2022: आस्ट्रेलिया की तैराक एम्मा मैककान कामनवेल्थ की सबसे सफल खिलाड़ी बनीं
Commonwealth Games 2022 Australian swimmer Emma McCann (AP Photo)

बर्मिघम, एजेंसी। Commonwealth Games 2022: आस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककान ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रचा और वह कामनवेल्थ गेम्स की सबसे सफल खिलाड़ी बन गई हैं।

मैककान ने ग्लास्गो और गोल्ड कोस्ट की अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इन खेलों में अपना कुल 11वां स्वर्ण पदक जीता जो कि नया रिकार्ड है। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी का बर्मिंघम खेलों में यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और चार गुणा 100 मीटर मिक्स्ड रिले में भी स्वर्ण पदक जीता था। मैककान की अगुआई में आस्ट्रेलिया ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में तीनों पदक जीते। मैककान 23.99 सेकेंड में दूरी पूरी की। उनकी साथी मेग हैरिस ने रजत और शायना जैक ने कांस्य पदक हासिल किया।

मैककान के माता-पिता रान और सूसी भी पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं। उन्होंने यहां अपनी बेटी को इतिहास रचते हुए देखा। पांच बार की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मैककान ने अपने साथी आस्ट्रेलियाई तैराकों इयान थोर्प, सूसी ओनील और लीसेल जोंस के कामनवेल्थ गेम्स में जीते गए सर्वाधिक स्वर्ण पदकों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

मैककान का कामनवेल्थ गेम्स में प्रदर्शन -

साल, शहर, स्वर्ण, रजत, कांस्य

2014, ग्लास्गो, 4, 0, 2

2018, गोल्ड कोस्ट, 4, 0, 2

2022, बर्मिघम, 3, 1, 0

बड़े खेलों में मैककान के पदक -

टूर्नामेंट, स्वर्ण, रजत, कांस्य

ओलिंपिक, 5, 2, 4

विश्व चैंपियनशिप, 4, 9, 4

पैन पेसिफिक चैंपियनशिप, 4, 1, 2

कामनवेल्थ गेम्स, 11, 1, 4

नंबर गेम :

- 24 स्वर्ण पदक मैककान ने अब तक अपने करियर में सभी बड़े टूर्नामेंट में जीते हैं, उन्होंने इन टूर्नामेंटों में 13 रजत और 14 कांस्य भी अपने नाम किए हैं। 

chat bot
आपका साथी