फिट रहने से बढ़ता है आत्मविश्वास और निखरता है व्यक्तित्व : मनु अत्री

मनु अत्री मानते हैं कि फिटनेस आपका मनोबल ऊंचा करती है आपको प्रेरणा देती है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 07:52 PM (IST)
फिट रहने से बढ़ता है आत्मविश्वास और निखरता है व्यक्तित्व : मनु अत्री
फिट रहने से बढ़ता है आत्मविश्वास और निखरता है व्यक्तित्व : मनु अत्री

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान की शुरुआत करने से खिलाड़ी बेहद खुश हैं। वह चाहते हैं कि देश का हर नागरिक फिट रहे। भारत के शीर्ष बैडमिंटन डबल्स खिलाड़ी मनु अत्री का भी यही मानना है। उनके मुताबिक फिट रहने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आपका व्यक्तित्व निखर कर आता है।

डाइट प्लान : फिट रहना है तो एक्सरसाइज के अलावा अच्छी डाइट भी लेनी पड़ती है, जो बेहद जरूरी है। हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में अभ्यास करने वाले मनु उबली सब्जियों को ज्यादा महत्व देते हैं। इसके अलावा चिकन भी उनकी डाइट का एक अहम हिस्सा है, जबकि वह ड्राई फ्रूट का सेवन भी करते हैं। इसके अलावा उनकी डाइट प्लान में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि डाइट जो भी हो वह शुगर फ्री हो।

फिटनेस के मायने : बैडमिंटन खिलाड़ी होने के नाते मनु मानते हैं कि अगर फिटनेस अच्छी रहेगी तो आपके खेल में स्पीड रहेगी। आप ट्रेनिंग में अपना 100 प्रतिशत दे पाओगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा रैली निकाल सकते हो। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा मैच आप खेल सकते हो।

हर किसी के लिए जरूरी फिटनेस : मनु मानते हैं कि फिटनेस आपका मनोबल ऊंचा करती है, आपको प्रेरणा देती है। यही नहीं, आप अगर फिट रहोगे तो अच्छे दिखोगे। इससे आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा।

मनु का फिटनेस प्लान : मनु तीन सत्र में अपना अभ्यास और एक्सरसाइज करते हैं। मनु सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और शाम चार बजे से साढ़े सात बजे तक तीन सत्रों में अभ्यास और एक्सरसाइज करते हैं। सुबह के दोनों सत्रों में बैडमिंटन कोर्ट पर अभ्यास होता है। इसके बाद शाम के सत्र में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज होती है। इसके अलावा चैंपियनशिप के दौरान उसी मुताबिक सत्र बदलने पड़ते हैं। अगर मैच है तो उससे पहले एक्सरसाइज करना बेहद अहम हो जाता है, क्योंकि अगर एक्सरसाइज करेंगे तो आपका शरीर खुल जाएगा और आपके मैच में चोटिल होने के मौके नहीं रहेंगे।

मनु का फिटनेस मंत्र

- पानी अधिक से अधिक पीना

- ड्राई फ्रूट खाना और जूस पीना

- रोजाना जिम जाना

- नॉनवेज खाना

- शुगर फ्री चीजें खाना

chat bot
आपका साथी