Asian Archery Championships 2019: दीपिका साधा गोल्ड पर निशाना, हासिल किया ओलंपिक 2020 का टिकट

गुरुवार को दीपिका ने महिला रिकर्व इवेंट के फाइनल में 27-24 27-26 27-26 का स्कोर करते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। वहीं अंकिता भक्त ने रजत पदक हासिल किया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 05:34 PM (IST)
Asian Archery Championships 2019: दीपिका साधा गोल्ड पर निशाना, हासिल किया ओलंपिक 2020 का टिकट
Asian Archery Championships 2019: दीपिका साधा गोल्ड पर निशाना, हासिल किया ओलंपिक 2020 का टिकट

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय तिरंदाज दिपिका कुमारी ने बैंकॉक में जारी 21वें एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। गुरुवार को दीपिका ने महिला रिकर्व इवेंट के फाइनल में 27-24, 27-26, 27-26 का स्कोर करते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला। वहीं अंकिता भगत ने रजत पदक हासिल किया।

गोल्ड मेडल की जंग भारत की दीपिका और अंकिता के बीच हुई थी। पूर्व नंबर एक दीपिका ने एकतरफा मुकाबले में अंकिता के खिलाफ 6-0 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत कि इन दोनों ही महिला तीरंदाज ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करते ही टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए कोटा हासिल कर लिया था। आखिरी चार में पहुंची अंकिता ने भूटान की तीरंदाज कर्मा को हराया तो वहीं दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। 

दीपिका और अंकिता ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

21वें एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और अंकिता भगत ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल जगह बनाकर ओलंपिक का कोटा हासिल किया। महिलाओं की रिकर्व में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल करने में कामयाबी हासिल की। 

गौरतलब है कि एशियन चैंपियनशिप के जरिए महाद्वीपीय से ओलंपिक के महज तीन ही व्यक्तिगत स्थान हासिल किए जा सकते थे। टॉप वरियता हासिल करने वाली दीपिका और छठी वरीय अंकिता ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा हासिल किया। 

chat bot
आपका साथी