PWL 2018 नीलामी, जानिए कौन गया किस टीम में, वीर मराठा बनी नई टीम

विदेशी महिला खिलाड़ियों में वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 50 लाख रुपये में खरीदा।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 24 Dec 2017 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Dec 2017 07:06 PM (IST)
PWL 2018 नीलामी, जानिए कौन गया किस टीम में, वीर मराठा बनी नई टीम
PWL 2018 नीलामी, जानिए कौन गया किस टीम में, वीर मराठा बनी नई टीम

नई दिल्ली। दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के नाम प्रो रेसलिंग लीग का अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्हें दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में शामिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगट (यूपी दंगल,40 लाख रुपये) की लगी और फिर साक्षी मलिक (मुम्बई महारथी, 39 लाख), गीता फोगट (28 लाख, यूपी दंगल), बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) की बोली रही। विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ईरान के हसन रहीमी (46 लाख, हरियाणा हैमर्स) और ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका की हेलन मारोलिस (44 लाख,हरियाणा हैमर्स) की रही। ओलंपिक चैंपियन रूस के सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपये में मुम्बई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।

पहलवानों की इस नीलामी में दो मौजूदा ओलिम्पिक चैंपियन (हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव) सहितरियो ओलंपिक के दस पदक विजेताओं को शामिल किया गया जबकि तीन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन (हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो) सहित कुल दस विश्व चैंपियनशिप के मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों को हिस्सा बने। इनके अलावा चार महाद्वीपीय चैम्पियन और कुल 20 से ज्यादा ओलंपियन पहलवानों को सभी छह टीमों में शामिल किया गया, जिसमें भारत के ओलंपियन गीता, विनेश, संदीप तोमर, साक्षी मलिक और सुशील शामिल हैं।लीग में पहली बार चीन, फ्रांस, हंगरी, किर्गिस्तान, मिस्र (इजिप्ट) और लातविया की टीमों के पहलवान इस लीग का हिस्सा बनेंगे। लोकप्रिय टीवी एंकर साहिल खट्टर ने ऑक्शन को संचालित किया।

हरियाणा हैमर्स :हसन रहीमी (57 किलो), रजनीश (65 किलो), खेतिक सबालोव (74 किलो), रूबलजीत रांगी (92 किलो), सुमित (125 किलो), सुन यनान (50 किलो), हेलन मारोलिस (57 किलो), सरिता मान (62 किलो), पूजा (76 किलो)।

मुम्बई महारथी : आंद्रेई यात्सेंको (57 किलो), सोसलान रामोनोव (65 किलो), वीरदेव गुलिया (74 किलो), सत्यव्रत कादियान (92 किलो), सत्येंद्र (125 किलो), सीमी (59 किलो), ओडुनायो (57 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो),वैस्कन सिंथिया (76 किलो)।

यूपी दंगल :राहुल आवारे (57 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), अब्दुराखमुनोव बेकज़ोद (74 किलो), सोमवीर (92 किलो), कोमेल घासेमी (125 किलो), विनेश (50 किलो), आईसूलू तेनबेकोवा (57 किलो), गीता फोगट (62 किलो), जैनित नैमित (76 किलो)।

दिल्ली सुल्तांस : संदीप तोमर (57 किलो), हाजी अलीयेव (65 किलो), सुशील कुमार (74 किलो), अलवरो असलान (92 किलो), हितेंद्र (125 किलो), मारोई मिज़ेन (50 किलो), सगीता फोगट (57 किलो), मोनिया (62 किलो), समरअमेर हम्ज़ा (76 किलो)।

पंजाब रॉयल्स :उत्कर्ष काले (57 किलो), बेकबुलोतोव इलियाज़ (65 किलो), जितेंद्र (74 किलो), मौसम खत्री (92 किलो), पेट्रोशिविली गेनो (125 किलो), निर्मला देवी (50 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), ग्रिगॉरजेवा अनेस्तसीचा (62 किलो), कोम्बा लॉरोक (76 किलो)।

वीर मराठा :सरवन(57 किलो), अमित धनकड़ (65 किलो), प्रवीण राणा (74 किलो), जॉर्जी कितोव (92 किलो),लेवान बरियांज़े (125 किलो),रितु फोगट (50 किलो), मारवा आमरी (57 किलो), रितु मलिक (62 किलो), नताल्या वारोवीबा (76 किलो)।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी