एंटनी ने विजय कुमार को 30 लाख दिए

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने लंदन ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारत के विजय कुमार को 30 लाख रुपये का पुरस्कार दिया। विजय सेना में काम करते है। विजय के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान एंटनी ने विजय को बधाई दी। विजय को गुरुवार को सुबेदार से सुबेदार मेजर बनाने की घोषणा की

By Edited By: Publish:Fri, 17 Aug 2012 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2012 08:17 AM (IST)
एंटनी ने विजय कुमार को 30 लाख दिए

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने लंदन ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारत के विजय कुमार को 30 लाख रुपये का पुरस्कार दिया। विजय सेना में काम करते है।

विजय के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान एंटनी ने विजय को बधाई दी। विजय को गुरुवार को सुबेदार से सुबेदार मेजर बनाने की घोषणा की गई थी। एंटनी ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर सेना के तीनों अगों की तारीफ की और कहा कि सेना के प्रयासों के कारण खेलों के क्षेत्र में भी देश का मान और सम्मान बढ़ा है।

विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। लंदन में भारत ने अपना अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक जीते जिनमें दो रजत और चार कांस्य शामिल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी