शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

कुतरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:00 PM (IST)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : कुतरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। कलेजापाथर गांव के 22 वर्षीय अमित टोप्पो पर इलाके की युवती के साथ एक साल से शारीरिक संबंध रखने एवं शादी से मुकर जाने का आरोप है। युवक के माता पिता के द्वारा पीड़िता को गाली देने एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी