स्कैन स्टील में मना विश्व धरित्री दिवस

रामाबहाल स्थित स्कैन स्टील में सोमवार को विश्व धरित्री दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:36 AM (IST)
स्कैन स्टील में मना विश्व धरित्री दिवस
स्कैन स्टील में मना विश्व धरित्री दिवस

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : रामाबहाल स्थित स्कैन स्टील में सोमवार को विश्व धरित्री दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कैन स्टील के निदेशक विनय गोयल ने सभी कर्मचारियों को इस दिवस की महत्ता को समझाया । इस दिवस के मौके पर सभी प्लांट के कर्मचारियों सहित श्रमिकों ने मिलकर प्लांट के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग जगहों पर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाकर इस दिवस का पालन किया गया।

इस अवसर पर खुद प्लांट के चैयरमेन राजेश गाडोडिया एवं निदेशक विनय गोयल ने प्लांट के पीआर मैनेजर सुब्रत नायक ,जेके पटनायक ,प्लांट मैनेजर विनीत गाडोडिया ,सेफ्टी ऑफिसर विकाश साहु ,अजय नायक ,ओम प्रकाश अग्रवाल ,योगेश शर्मा ,हिमांशु मेहेर ,मेराज अहमद ,आनंद बंका सहित प्रज्ञा नाथ ने शामिल होकर पेड़ लगाने के साथ इस दिवस का पालन किया।

chat bot
आपका साथी