ओडिशाः उत्पीड़न से त्रस्त पत्नी मायके गई तो पति ने रचा ली दूसरी शादी

Second Marriage. उत्पीड़न से त्रस्त पत्नी मायके गई तो पति ने दूसरी शादी रचा ली। घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ की है।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 02:50 PM (IST)
ओडिशाः उत्पीड़न से त्रस्त पत्नी मायके गई तो पति ने रचा ली दूसरी शादी
ओडिशाः उत्पीड़न से त्रस्त पत्नी मायके गई तो पति ने रचा ली दूसरी शादी

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़। सुंदरगढ़ के चारपाड़ा में पति के उत्पीड़न से त्रस्त पत्नी मायके गई तो उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। इस घटना के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि किसी की  गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, चारपाड़ा के निवासी लाधू मुंडा के बेटे 36 वर्षीय लिंगराज मुंडा की शादी झारसुगुड़ा जिला के लाइकेरा थाना अंतर्गत किरमिरा शाम पाड़ा के के मंगलू मुंडा की 25 वर्षीय बेटी लक्ष्मी मुंडा से वैदिक रीति से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने लक्ष्मी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिससे त्रस्त होकर वह अपने मायके चली आई।

दूसरी ओर, लक्ष्मी के ससुराल वालों ने अपनी बहू को समझा-बुझाकर वापस लाने के बजाय अपने बेटे की दूसरी शादी करवा दी। इसका पता चलने के बाद लक्ष्मी ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के निर्देश पर पुलिस सास, ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी