करोड़ों की परियोजना फिर भी पानी के लिए भटक रहे बिसरा के लोग

बिसरा टाउन में जलापूíत के लिए 3.8 करोड़ की परियोजना का काम पूरा होने के बावजूद सौ से अधिक परिवार पेयजल के लिए भटक रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:17 AM (IST)
करोड़ों की परियोजना फिर भी पानी के लिए भटक रहे बिसरा के लोग
करोड़ों की परियोजना फिर भी पानी के लिए भटक रहे बिसरा के लोग

संवादसूत्र, बंडामुंडा : बिसरा टाउन में जलापूíत के लिए 3.8 करोड़ की परियोजना का काम पूरा होने के बावजूद सौ से अधिक परिवार पेयजल के लिए भटक रहे हैं। गर्मी में इनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्षेत्र के चार नलकूप खराब पड़े हैं। सोलर पंप से संचालित एक नलकूप है जिसमें तीन प्वाइंट से आ रहे पानी से किसी तरह लोग काम चला रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जन प्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद पहल नहीं की जा रही है।

बिसरा शहर व आसपास में घर-घर पेयजलापूर्ति के लिए कोयलनदी के तेतरकेला घाट में 3.80 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूíत परियोजना की शुरुआत की गई थी। पंचायती राज मंत्री प्रताप जेना ने इसका लोकार्पण किया था। पर एक साल भी नहीं पूरे हुए कि भूमिगत पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसे में टाउन क्षेत्र के सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बिसरा और डरईकेला में कई जगह पाइप से पानी बह रहा है। इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। नलकूप भी खराब पड़े हैं। इस कारण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्या कहते हैं लोग :

ग्रामीण जलापूíत विभाग की ओर से शहर में पानी की आपूíत के लिए पाइप बिछाई गई है पर यह किसी काम की नहीं है। पानी नहीं मिलने की शिकायत के बाद भी इसका हल नहीं निकाला जा रहा है।

-मो. यूनुस अंसारी पानी की समस्या यहां गंभीर है। सरकार की ओर से सारी सुविधाएं करने का दावा किया जा रहा है पर वास्तव में लोगों तक सुविधा नहीं पहुंच रही है जिससे लोग नाराज है। लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए।

मो. लालो अंसारी। पानी की समस्या शुरु से ही है। यह समस्या झेलते झेलते आदत सी पड़ गई है। समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। यहां हम किसी तरह काम चला रहे हैं।

- अब्दुल वहाब अंसारी। हमारे इलाके में पानी की घोर समस्या है। पीने का पानी नहीं मिलने के कारण खरीद कर लाना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारी व प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट किया गया पर कोई लाभ नहीं हुआ।

- राजा ठाकुर। शहर में पानी की घोर समस्या है। हमारी बस्ती में पानी भरने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। पेयजल की इस विकट समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही कदम उठाना चाहिए।

-मो. ताहिर अंसारी। बाजार बस्ती में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों से शिकायत मिली है। हम जलापूíत को लेकर पहल कर रहे हैं। जल्दी ही पाइप को ठीक कराने के साथ ही पानी की आपूíत शुरु करायी जायेगी।

- सोमा मुंडा, समिति सदस्य, बिरसा पंचायत।

chat bot
आपका साथी