भाजपा के वयोवृद्ध नेता भूषण प्रसाद राम का निधन

भाजपा के वयोवृद्ध नेता भूषण प्रसाद राम का गुरुवार की सुबह निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 02:11 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 02:11 AM (IST)
भाजपा के वयोवृद्ध नेता भूषण प्रसाद राम का निधन
भाजपा के वयोवृद्ध नेता भूषण प्रसाद राम का निधन

संसू, राजगांगपुर : भाजपा के वयोवृद्ध नेता भूषण प्रसाद राम का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। सुभाष चौक निकट तेली पाडा स्थित निज निवास में उन्होंने सुबह करीब पांच बजे अंतिम सांस ली। निधन के समय उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार उनके समीप रहा। उनके निधन की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए अनेक गणमान्य उनके आवास पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार कुम्हार पाड़ा स्थित मुक्ति धाम में किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर सिंह सहित उपेंद्र प्रधान, श्रीधर स्वाई, सुमन सत्पथी किशोर कोईरी, नरसिंह मिज, शशिरेखा सामल, विनय अग्रवाल, महेश माहुरी सुनील अग्रवाल प्रमुख शामिल थे।

राजगांगपुर प्रवास के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई का सानिध्य प्राप्त भूषण बाल्य काल से ही संघ से जुडे थे। 1970 में जनसंघ के सदस्य बनने के साथ भाजपा में भी सक्रिय भूमिकाओं का निर्वहन किया। उनका निधन समाज सहित भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

chat bot
आपका साथी