गणतंत्र दिवस परेड देखकर लौट रहे दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा

गणतंत्र दिवस परेड देख कर घर वापस लौट रहे दो छात्रों को एक तेज रफ्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 11:48 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड देखकर लौट रहे दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा
गणतंत्र दिवस परेड देखकर लौट रहे दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा

संवाद सूत्र, लाठीकटा: गणतंत्र दिवस परेड देख कर घर वापस लौट रहे दो छात्रों को एक तेज रफ्तार पिकअप रौंदते हुए निकल गई। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा और पिकअप वैन के चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तब किसी तरह जाम हटा दिया। लेकिन रविवार को फिर से लोग मुआवजे की मांग पर सड़क पर उतर आए। हादसे के बाद चालक पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक फर्टिलाइजर टाउनशिप में शनिवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह देखने के बाद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा आठ के छात्र हरीश मुर्मू तथा सौम्यरंजन पात्र वापस घर लौट रहे थे। तभी पिकअप वैन तेज रफ्तार से आई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें हरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौम्यरंजन को राउरकेला सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। इसके बाद लोग वहां से हट गए थे। लेकिन रविवार को फिर से लोग जमा हुए और हादसे को अंजाम देनेवाले की गिरफ्तारी तथा मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर सड़क को जाम रखा। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम थी।

chat bot
आपका साथी