बिसरा चेक गेट के सामने सड़क खस्ता हाल

बिसरा चेक गेट के पास सड़क की हालत खराब हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 12:22 AM (IST)
बिसरा चेक गेट के सामने सड़क खस्ता हाल
बिसरा चेक गेट के सामने सड़क खस्ता हाल

संसू, बंडामुंडा : बिसरा चेक गेट के पास सड़क की हालत खराब हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों की बारिश ने इसका हाल और भी बुरा कर दिया है। लोगों की शिकायत के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त है। 24 घंटे सड़क पर कीचड़ पसरा रहता है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खस्ता हालत के चलते अब तक कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो गए हैं। लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इस रास्ते में बिसरा सब्जी बाजार, कॉलेज, अस्पताल, पोस्ट आफिस, बिजली सब स्टेशन और कुछ सरकारी और गैर सरकारी स्कूल है। इस सड़क से हजारों लोग खासकर स्कूली बच्चे और मरीज गुजरते है। फिर भी इस रोड की अनदेखी हो रही है।

कोट :

बिसरा चेक गेट के पास सड़क की हालत बारिश में इतनी खराब हो गई है कि गड्ढे हो गए हैं। इस रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बाइक से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर हमेशा कीचड़ फैला रहता है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। जिसमें पानी भरा हुआ है।

तारिक अजीज अंसारी, बिसरा सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शहरवासियों ने इस संबंध में प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया तथा सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की गई। जिससे कि उन्हें रास्ते से गुजरने में आसानी हो।

कैलास चंद्र भूटिया, बिसरा इस रास्ते की शिकायत बिसरा के लोगों से मिली है। हमने प्रशासन से रास्ते की मरम्मत की मांग की है। इस पर प्रशासन ध्यान देकर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए।

सोमा मुंडा, समिति सदस्य, बिसरा

chat bot
आपका साथी