सृजनी एनजीओ ने कांवरियों की सेवा

एनजीओ सृजनी की ओर से सावन के महीने के प्रत्येक सोमवार को घोघड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 07:32 PM (IST)
सृजनी एनजीओ ने कांवरियों की सेवा
सृजनी एनजीओ ने कांवरियों की सेवा

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : एनजीओ सृजनी की ओर से सावन के महीने के प्रत्येक सोमवार को घोघड़ धाम आने वाले कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया जाता है। इस पावन महीने की तीसरी सोमवारी को भी यह शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा की गई। इस दौरान कांवरियों के बीच चाय व बिस्कुट का वितरण किया गया।

राजगांगपुर से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित घोघड़ धाम में प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में लाखों की संख्या में भक्त जलाभिषेक करने के लिये यहां पहुंचते हैं। सोमवार को राजगांगपुर स्टेशन में शिविर लगाए गए शिविर में विभिन्न ट्रेनों से उतरने वाले भक्तों में चाय व बिस्कुट का वितरण किया गया। शिविर सुबह चार बजे से नौ बजे तक लगा। इस सेवाभावी कार्यक्रम में एनजीओ के सत्येंद्र ¨सह, आशीष खिलानी, अनिल भगत, लालू प्रसाद, धर्मेंद्र , सुभाष परसरामका, रमेश सोनी, राजेश दाहिमा, मुकेश कनानी, राजेंद्र बेहरा व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी