¨सदूर खेल के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

सुंदरगढ़ जिले में सीमेंटनगरी राजगांगपुर तथा रेल नगरी बंडामुंडा के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 07:09 PM (IST)
¨सदूर खेल के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
¨सदूर खेल के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

जेएनएन, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में सीमेंटनगरी राजगांगपुर तथा रेल नगरी बंडामुंडा के कई पंडालों में बंगाली परंपरा के अनुसार आदि शक्ति दुर्गा की पूजा होती है। इन पंडालों में पारंपरिक रीति-नियम के अनुसार मां की पूजा करने के साथ विजयादशमी पर ¨सदूर खेल के साथ मां को विदाई दी गई। जिसके बाद मां की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया।

सीमेंटनगरी राजगांगपुर में दुर्गा पूजा दशमी पूजन के साथ संपन्न हुई। जिसमें स्थित सुभाष चौक पूजा पंडाल, बीजू पटनायक चौक पूजा पंडाल, ओसीएल पूजा पंडाल, भट्टापड़ा पूजा पंडाल,लिपलोई पूजा पंडाल ,पहाड़ी मंदिर पूजा पंडाल,कम्युनिटी सेंटर पूजा पंडाल, गोपीनाथ मंदिर गली पूजा पंडाल में दशमी पूजन के बाद ¨सदूर खेल के साथ मां को विदाई दी गई। रेलनगरी बंडामुंडा में शंख ध्वनि, हवन पूजन के बाद शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा में पान पत्ता आदि अर्पित कर भोग लगाया और मां को ¨सदूर लगा, लंबी सुहाग की कामना की। महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को ¨सदूर लगाकर बेटी की तरह विदा किया। जिसके बाद बंडामुंडा के विभिन्न पूजा पंडालों में बंगाली समुदाय के महिलाए द्वारा ¨सदूर खेला का आयोजन गया। जंहा पर भक्तिमय माहौल में महिलाओं ने एक दूसरे को ¨सदूर लगाते हुए सौभाग्यवती एवं सदा सुहागन होने की कामना की। बंडामुंडा के बी,सी,डी सेक्टर समेत डी केबिन एवं डीजल कॉलोनी के पंडालों में महिलाओं ने ¨सदूर खेला का जमकर आनंद लिया। ढाक की धुन पर नाचते हुए एक दूसरे के चेहरे पर ¨सदूर मला। इस मौके पर महिलायो ने मां दुर्गा को अगले बरस फिर से आने का आमंत्रण दिया।

chat bot
आपका साथी